• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली हैं ये 570 नई इलेक्ट्रिक बसें, कम होगा पॉल्यूशन!

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली हैं ये 570 नई इलेक्ट्रिक बसें, कम होगा पॉल्यूशन!

अगले दो वर्षों में ग्रीनसेल द्वारा 570 ई-बसों की आपूर्ति की जाएगी। अनुबंध ने ईवी निर्माता के पोर्टफोलियो में 60 प्रतिशत से अधिक का विस्तार किया है।

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली हैं ये 570 नई इलेक्ट्रिक बसें, कम होगा पॉल्यूशन!
ख़ास बातें
  • ग्रीनसेल मोबिलिटी ने टेंडर में 1,900 लो-फ्लोर ई-बसों के लिए बोली लगाई थी
  • कंपनी ने इसमें 570 यूनिट्स के लिए ठेका जीता था
  • अगले दो वर्षों में ग्रीनसेल द्वारा 570 ई-बसों की आपूर्ति की जाएगी
विज्ञापन
भारत में वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेजी से हो रहा है। राज्य सरकारों से लेकर केंद्र तक, सभी अपनी-अपनी स्कीम जारी कर OEMs से लेकर ग्राहकों तक, सभी को विभिन्न बेनिफिट्स की पेशकश कर रहे हैं, जिससे इस स्पेस को बढ़ावा मिले। केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर्स ही नहीं, अब देश में इलेक्ट्रिक बसे भी तेजी से बढ़ रही हैं। प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी बसों के बेड़े में भी इलेक्ट्रिफिकेशन का काम चालू है। अब, मुंबई स्थित ग्रीनसेल मोबिलिटी ने भी इस ओर कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय ई-बस कार्यक्रम के तहत CESL द्वारा मंगाई गई निविदा के तहत दिल्ली सरकार को 570 इलेक्ट्रिक बसें देने का ठेका हासिल किया है। 

TOI के अनुसार, CESL का टेंडर देश में सबसे बड़ा है और इसके लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्टिंग (GCC) के तहत 6,465 ई-बसों की आवश्यकता है। ग्रीनसेल मोबिलिटी ने टेंडर में 1,900 लो-फ्लोर ई-बसों के लिए बोली लगाई थी और 570 यूनिट्स के लिए ठेका जीता था।

रिपोर्ट बताती है कि अगले दो वर्षों में ग्रीनसेल द्वारा 570 ई-बसों की आपूर्ति की जाएगी। अनुबंध ने ईवी निर्माता के पोर्टफोलियो में 60 प्रतिशत से अधिक का विस्तार किया है। ग्रीनसेल करीब 1,500 ई-बसों को महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, नई दिल्ली और मध्य प्रदेश में वितरित करने के लिए काम कर रही है। इस ऑर्डर बुक में से 23 शहरों में 700 से अधिक ई-बसें चल रही हैं।

रिपोर्ट आगे कहती है कि इस उपलक्ष्य में, ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीओओ और वित्त निदेशक सुमित मित्तल ने कहा, (अनुवादित) “हमें इस टेंडर के विजेताओं में शामिल होने की खुशी है, जो अगले कुछ दिनों में भारतीय सड़कों पर अगले कुछ वर्षों में 50,000 ई-बसों को तैनात करने के भारत सरकार के बड़े लक्ष्य का हिस्सा है। ग्रीनसेल मोबिलिटी हमेशा असाधारण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी है और इसे इस अधिदेश के लिए बढ़ाया जाएगा।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , electric buses
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »