• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Motors बेंगलुरु में सप्लाई करेगी 921 इलेक्ट्रिक बसें, सिंगल चार्ज में 200km तक होगी रेंज

Tata Motors बेंगलुरु में सप्लाई करेगी 921 इलेक्ट्रिक बसें, सिंगल चार्ज में 200km तक होगी रेंज

Tata ने हाल ही में यह भी खुलासा किया था कि अब तक कंपनी ने देश के कई शहरों में 700 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को सप्लाई किया है।

Tata Motors बेंगलुरु में सप्लाई करेगी 921 इलेक्ट्रिक बसें, सिंगल चार्ज में 200km तक होगी रेंज

Tata Motors बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन को 921 इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करेगी।

ख़ास बातें
  • नॉन एसी बसों को 2 से 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकेगा।
  • ये इलेक्ट्रिक बसें टाटा स्टारबस EV रेंज का हिस्सा होंगी।
  • सिंगल चार्ज में यह 200 किलोमीटर तय कर सकेगी।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) को 921 इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करेगी। इसके लिए कंपनी 12 मीटर लम्बाई वाली इलेक्ट्रिक बसों को बनाकर सप्लाई करेगी। कंपनी के पास इन बसों का 12 सालों तक रख-रखाव करने की जिम्मेदारी भी होगी जिसके अंतर्गत सप्लाई, ऑपरेशन भी शामिल होगा। यानि कि बसों को सप्लाई करने के साथ ही इनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी टाटा मोटर्स की ही होगी। 

बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) ने कंपनी की सब्सिडरी कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ एक एग्रीमेंट किया है। एक मीडिया एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अंतर्गत कंपनी कॉर्पोरेशन को 921 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाएगी। ये बसें टाटा के Tata Starbus EV मॉडल्स पर आधारित होंगी। इनमें एसी के साथ ही नॉन एसी और अन्य वर्जन भी शामिल होंगे। नॉन एसी बसों की रेंज 200 किलोमीटर बताई गई है। सिंगल चार्ज में यह 200 किलोमीटर तय कर सकेगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 

इन नॉन एसी बसों को 2 से 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकेगा। जिसके लिए कंपनी इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। BMTC को मिलने वाली ये इलेक्ट्रिक बसें टाटा स्टारबस EV रेंज का हिस्सा होंगी। इसके अलावा, कंपनी को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से 1500 इलेक्ट्रिक बसों का कॉन्ट्रेक्ट मिला है। और, वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से 1800 इलेक्ट्रिक बसों के लिए कॉन्ट्रेक्ट मिला है। 

Tata ने हाल ही में यह भी खुलासा किया था कि अब तक कंपनी ने देश के कई शहरों में 700 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को सप्लाई किया है। चूंकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलुरू जैसे बड़े शहरों में प्रदूषण किसी भी तरह रोके से नहीं रुक रहा है, इसलिए प्रदेश की सरकारें जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधन जैसे बसें और अन्य व्हीकल्स भी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जहां प्रति किलोमीटर कम खर्च में चलते हैं, वहीं ये प्रदूषण के स्तर को कम करने में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »