• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk ने चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई, Tesla के आने का मिला संकेत

Elon Musk ने चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई, Tesla के आने का मिला संकेत

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए मस्क को धन्यवाद दिया है। मोदी ने कहा कि देश में बिजनेस के लिए अच्छी स्थितियां उपलब्ध कराना जारी रखा जाएगा।

Elon Musk ने चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई, Tesla के आने का मिला संकेत

इस वर्ष अप्रैल में मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए मस्क को धन्यवाद दिया है
  • टेस्ला के लिए उसके विदेश में सबसे बड़े मार्केट चीन में मुश्किल बढ़ी है
  • कंपनी की चीन में शंघाई की फैक्टरी से शिपमेंट इस वर्ष तीसरी बार गिरी हैं
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीफ, Elon Musk ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन की जीत पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी कंपनियों के देश में बेहतरीन तरीके से बिजनेस करने का इंतजार कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए मस्क को धन्यवाद दिया है। मोदी ने कहा कि देश में बिजनेस के लिए अच्छी स्थितियां उपलब्ध कराना जारी रखा जाएगा। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा है, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई। अपनी कंपनियों के भारत में बेहतरीन तरीके से बिजनेस का मुझे इंतजार है।" इस वर्ष अप्रैल में मस्क ने भारत का अपना विजिट टाल दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह इस वर्ष देश का विजिट करने का इंतजार करेंगे। ऐसी अटकल थी कि मस्क इस विजिट के दौरान देश में टेस्ला के बिजनेस शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं। टेस्ला की देश में फैक्टरी लगाने की योजना है। 

टेस्ला के लिए विदेश में उसके सबसे बड़े मार्केट चीन में मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी की चीन में शंघाई की फैक्टरी से शिपमेंट्स इस वर्ष तीसरी बार गिरी हैं। चीन में टेस्ला के लिए कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है और BYD जैसी कंपनियों की सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चीन की पैसेंजर कार एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, मई में टेस्ला की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.6 प्रतिशत घटकर 72,573 यूनिट्स की थी। इसमें चीन में सेल्स और एक्सपोर्ट शामिल है। हालांकि, यह अप्रैल की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। चीन में न्यू एनर्जी पैसेंजर व्हीकल की मई में सेल्स लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,10,000 यूनिट्स की रही। 

पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद टेस्ला की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से मस्क ने कंपनी में छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की शुरुआत से कंपनी में लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी हुई है। टेस्ला ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से वर्कर्स को बाहर किया है। यह कंपनी की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। मस्क का मानना है कि इससे टेस्ला की कॉस्ट में कमी होगी और इसके इंटरनेशनल बिजनेस को संतुलित बनाया जा सकेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »