फोन में कंपनी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सेफ्टी दी है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi M100 Pro फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Redmi M100 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक के दमदार चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में कंपनी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सेफ्टी भी दी है। फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए यह IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन में 5500mAh की विशाल बैटरी लगी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए भी कई ऑप्शन मिल जाते हैं। आइए जानते हैं Redmi M100 Pro की कीमत और अन्य फीचर्स विस्तार से।
Redmi M100 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। 12GB + 256GB कंफिग्रेशन वाले फोन की कीमत 2499 युआन (लगभग 35,500 रुपये) है। फोन को कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट, स्यान, पर्पल आदि रंगों में पेश किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
Redmi M100 Pro में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन OLED पैनल से लैस किया गया है जिसमें 2712 × 1220 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 लगाया है। फोन एक स्लिम प्रोफाइल में आता है और मोटाई 8.2mm की है।
Redmi M100 Pro में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek का Dimensity 7300-Ultra चिपसेट लगा है। जिसके साथ में 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा सेंसर 2MP का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 20MP कैमरा से होती है।
फोन में बड़ी बैटरी मिलती है जिसकी कैपिसिटी 5500mAh की है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें WiFi, Bluetooth, NFC, IR Blaster भी शामिल है। साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। इस फोन का वजन 190 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर