Flipkart Big Bang Diwali Sale में Moto G06 Power को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: Motorola
Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
Flipkart Big Bang Diwali Sale में जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं। स्मार्टफोन्स पर खासतौर पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम 7,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात कर रहे हैं, जिसमें Moto G06 Power शामिल है। G06 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन दिवाली सेल में डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ काफी सस्ता मिल रहा है। आइए डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Moto G06 Power का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹11,999 में मिल रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ₹1,175 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹10,824 हो जाएगी। इसके अलावा कूपन के जरिए ₹250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके बाद कीमत ₹10,574 हो जाएगी।
Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में G06 Power एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। G06 Power के रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। G06 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा