बैटरी के प्राइस गिरने से सस्ते हो सकते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मारूति सुजुकी ने भी e Vitara के साथ EV के सेगमेंट में एंट्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 22:10 IST
ख़ास बातें
  • देश में ऑटोमोबाइल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत की है
  • इस सेगमेंट में Tata Motors का 60 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

राजधानी में आयोजित Bharat Mobility Global Expo में बहुत से नए EV पेश किए गए हैं

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, EV के प्राइसेज अधिक होना इनकी बिक्री में एक बड़ी रुकावट  है। देश में पैसेंजर्स व्हीकल्स की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत की है। इस सेगमेंट में 60 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर रखने वाली Tata Motors ने बताया है कि इलेक्ट्रिक कारें बनाने की कॉस्ट में कमी हो रही है। इस वजह से पेट्रोल और डीजल इंजन वाले व्हीकल्स और EV के बीच प्राइस का अंतर कम हो रहा है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra के हवाले से बताया गया है कि इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले पैसेंजर व्हीकल्स प्राइसेज के निकट पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बैटरी के प्राइसेज में कमी हुई है और इससे ऑटोमोबाइल कंपनियों की कॉस्ट भी घटी है। मौजूदा वर्ष में EV का मार्केट तेजी से बढ़ने की संभावना है। इन व्हीकल्स की बिक्री बढ़ने में एक रुकावट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी भी है। इससे निपटने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों ने चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट करना शुरू किया है। 
Advertisement

देश में पिछले कुछ वर्षों में Hyundai, Tata Motors और MG Motor जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बड़ी रेंज लॉन्च की है। राजधानी में आयोजित Bharat Mobility Global Expo में बहुत से नए EV पेश किए गए हैं। इनमें टाटा मोटर्स की Harrier EV और Sierra EV भी शामिल हैं। 

पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मारूति सुजुकी ने भी e Vitara के साथ EV के सेगमेंट में एंट्री की है। इस इलेक्ट्रिक SUV को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में देरी से बिजनेस शुरू करने के बावजूद कंपनी ने इसमें पहला स्थान हासिल करने का टारगेट रखा है। मारूति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Hisashi Takeuchi ने बताया है कि कंपनी का टारगेट अगले एक वर्ष में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में पहला स्थान हासिल करने का है। उन्होंने कहा, "मैं सेल्स के आंकड़े का अनुमान नहीं दे सकता लेकिन यह बता सकता हूं कि EV की मैनयुफैक्चरिंग में हमारा एक वर्ष के अंदर पहला स्थान हासिल करने का टारगेट है।" e Vitara की गुजरात की फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसका जापान सहित कई देशों को एक्सपोर्ट होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.