• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 400 Km रेंज वाली Davinci DC100 इलेक्ट्रिक बाइक जल्द देगी दस्तक, CES 2023 में होगी प्रदर्शनी

400 Km रेंज वाली Davinci DC100 इलेक्ट्रिक बाइक जल्द देगी दस्तक, CES 2023 में होगी प्रदर्शनी

Davinci DC100 के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स, इसकी कीमत और उपलब्धता आदि की जानकारी इवेंट में या उसके बाद सामने आने की उम्मीद है।

400 Km रेंज वाली Davinci DC100 इलेक्ट्रिक बाइक जल्द देगी दस्तक, CES 2023 में होगी प्रदर्शनी

DC100 को यूरोप में 26,000 यूरो (करीब 22 लाख रुपये) में बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • DC100 इलेक्ट्रिक बाइक 200 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है
  • ईवी मात्र 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है
  • जनवरी के पहले हफ्ते में होने वाले CES 2023 में दिखाई जाएगी बाइक
विज्ञापन
चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी Davinci जनवरी 2023 में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल DC100 को दिखाने वाली है। इस इवेंट में तमाम टेक दिग्गज अपनी अपकमिंग टेक्नोलॉजी को दिखाते हैं और इस बार चीन की Davinci भी इस इवेंट में अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक का जलवा बिखेरने वाली है। Davinci DC100 पारंपरिक 1,000cc मोटरसाइकिल कैटेगरी को टक्कर देने के लिए विकसित की गई है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक 200 Kmph की रफ्तार पर दौड़ सकती है।

Davinci DC100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अपकमिंग CES 2023 में दिखाया जाएगा, जो जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होने वाला है। कंपनी ने इसके कुछ बड़े स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया है, जिससे इसे लेकर मार्केट में हाइप बन चुकी है। Davinci का दावा है कि DC100 इलेक्ट्रिक बाइक 200 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इतना ही नहीं, यह ईवी मात्र 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

रेंज के मामले में भी यह प्रभावित करती है। बाइक निर्माता की मानें, तो DC100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फुल चार्ज में 400 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है। लेवल 3 डीसी फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग करके इसके बैटरी पैक को मात्र आधे घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स, इसकी कीमत और उपलब्धता आदि की जानकारी इवेंट में या उसके बाद सामने आने की उम्मीद है।

कंपनी इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को पिछले महीने मिलान, इटली में हुए EICMA में लॉन्च कर चुकी है।

avinci Motor Dके इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजर, रोसन्ना लीबिया ने अपने बयान में कहा, "हम यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं कि CES 2023 अमेरिकी बाजार में हमारी पहली ऑन-साइट उपस्थिति का प्रतिनिधित्व करता है।" उन्होंने आगे कहा, "एक तकनीक-संचालित कंपनी के रूप में, यह शो हमारे लिए टॉप एजेंडा है, जहां हम अमेरिका और दुनिया भर में एक तकनीकी कंपनी के रूप में अपना प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Davinci DC100, Davinci Electric Bike, Electric Bikes, CES 2023
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  3. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  7. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  8. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  10. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »