• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिसंबर में आ रही है Made in India इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Aarya Commander, जानें क्या होगा खास

दिसंबर में आ रही है Made-in-India इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Aarya Commander, जानें क्या होगा खास

Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4.4 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा और यह 3000W 72V इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगी।

दिसंबर में आ रही है Made-in-India इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Aarya Commander, जानें क्या होगा खास

Aarya Commander का बैटरी पैक फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लेगा।

ख़ास बातें
  • Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4.4 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा
  • बैटरी को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगेगा
  • यह पारंपरिक क्रूजर स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक होगी
विज्ञापन
गुजरात स्थित Aarya Automobiles भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल Commander लॉन्च करने की तैयारी में है।इसे इस साल दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि कमांडर इलेक्ट्रिक बाइक कई आधुनिक फीचर्स के साथ आएगी और इसकी कीमत भी उचित होगी। फिलहाल इसके कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन कंपनी इतना बता चुकी है कि Aarya Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4.4 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा, जो 4-5 घंटे में फुल चार्ज होने में सक्षम होगा।

Aarya ने जानकारी दी है कि कंपनी Commander इलेक्ट्रिक बाइक को इस साल दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रिक बाइक क्रूजर स्टाइल होगी, जिसका टीजर इमेज भी रिलीज किया गया है। इस इमेज से पता चलता है कि यह पारंपरिक क्रूजर स्टाइल बाइक होगी, जिसकी हेडलाइट की शेप गोल होगी। इसके अलावा, इसका फ्यूल टैंक टीयरड्राप शेप का होगा। बाइक में डबल सीट होगी। अपकमिंग इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल आठ कलर ऑप्शन में पेश होगी।

कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए यह भी बताया है कि Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4.4 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा और यह 3000W 72V इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगी। फिलहाल रेंज और टॉप स्पीड से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन यह बताया गया है कि इसका बैटरी पैक फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लेगा।

Aarya Automobiles के निदेशक तुषार छाभाया का कहना है, "आर्या के पास सभी उम्र और समूहों के लोगों के लिए ईवी बाइक बनाने और पूरे भारत में सस्ती और साथ ही क्वालिटी वाले ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने का विजन है, और कमांडर के साथ एक शुरुआती कदम के साथ में हम जल्द से जल्द अपने लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarya Commander, Electric motorcycle, Electric bike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »