• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 400 km रेंज और 200 kmph की टॉप स्पीड वाली DC 100 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत

400 km रेंज और 200 kmph की टॉप स्पीड वाली DC 100 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत

DC 100 में 17.7kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है और Davinci का कहना है कि यह मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

400 km रेंज और 200 kmph की टॉप स्पीड वाली DC 100 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत

DC 100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 200 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है

ख़ास बातें
  • DC 100 को यूरोप में 26,000 यूरो (करीब 22 लाख रुपये) में बेचा जाएगा
  • बाइक 3 सेकंड में 0-100 kmph पर पहुंच सकती है
  • मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है इसका 17.7kWh क्षमता का बैटरी पैक
विज्ञापन
Davinci Motor चीन बेस्ड मोबिलीटी ब्रांड है, जिसने EICMA 2022 में अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक DC 100 के यूरोपीय वर्जन को दिखाया है। कंपनी ने DC 100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पिछले साल अपनी घरेलू मार्केट में पेश किया था और हाल ही में चीन में DC 100 Classic मॉडल को भी लॉन्च किया था। अब कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के जरिए यूरोपीय बाजार में एंट्री ले रही है। DC 100 इलेक्ट्रिक बाइक 200 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचने में सक्षम है और कंपनी के दावे अनुसार, 3 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

Davinci Motor ने DC 100 को 2022 EICMA के दौरान शोकेस किया है और इसे 2023 के मध्य तक यूरोप में लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को यूरोप में 26,000 यूरो (करीब 22 लाख रुपये) में बेचा जाएगा। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की यूरोप में प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस बाइक को अगले साल के मध्य तक उपलब्ध करा सकती है।

खासियतों की बात करें, तो DC 100 इलेक्ट्रिक बाइक का यूरोपीय वर्जन ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स से लैस होगा, जिसमें हिल असिस्ट, ऑटोमेटेड ब्रेकिंग, रिवर्स गियर और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं। DC 100 के यूरोपीय वर्जन की टॉप स्पीड 200km/h है और यह कंपनी के दावे अनुसार, 0-100km/h की स्पीड मात्र 3 सेकंड में पकड़ सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक 100kW की मैक्सिमम पावर और 850Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

बाइक में 17.7kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है और Davinci का कहना है कि यह मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। चीन में लॉन्च हो चुकी DC 100 सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 400 km (NEDC) रेंज दे सकती है। 

DC 100 इलेक्ट्रिक बाइक के सस्पेंशन सिस्टम में Bitubo RCH02 फ्रंट सस्पेंशन और Bitubo XZE21V2 रियर सस्पेंशन शामिल हैं। इसमें Brembo Stylema Brake Calipers और 30mm फ्रंट डिस्क शामिल है। बाइक में 17-इंच के व्हील्स पर Pirelli Diablo Rosso II टायर लगाए गए हैं। इसमें एडजस्टेबल सीट हाइट और ABS मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »