• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 2025 तक होंडा लॉन्‍च करेगी 10 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल! क्‍या Activa का भी आएगा EV वर्जन? जानें

2025 तक होंडा लॉन्‍च करेगी 10 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल! क्‍या Activa का भी आएगा EV वर्जन? जानें

कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डेवलप कर रही है, जिसका इस्‍तेमाल उसकी सभी ई-मोटरबाइक्‍स में किया जाएगा।

2025 तक होंडा लॉन्‍च करेगी 10 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल! क्‍या Activa का भी आएगा EV वर्जन? जानें

होंडा का लक्ष्य अगले 5 साल में हर साल 10 लाख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेचने का है।

ख़ास बातें
  • दुनियाभर के मोटरसाइकिल मार्केट में होंडा का दबदबा रहा है
  • लेकिन EV ने लोगों को दूसरे ब्रैंड्स पर स्विच करने को प्रेरित किया है
  • अब होंडा का लक्ष्‍य भी EV सेगमेंट में तेजी दिखाने का है
विज्ञापन
होंडा मोटर अगले 3 साल में 10 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल्‍स के ग्‍लोबल लॉन्च की योजना बना रही है। मंगलवार को यह दावा करते हुए जापान की प्रमुख ऑटो कंपनी ने बताया कि उसका मकसद साल 2040 तक कार्बन न्‍यूट्रैलिटी हासिल करने की कोशिशों में तेजी लाना है। जिन 10 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक टू वीलर्स के लॉन्‍च की तैयारी चल रही है, उन्‍हें विभिन्‍न सेगमेंट्स में लाया जा सकता है। कंपनी साल 2023 तक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल भी लॉन्च करेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर के मोटरसाइकिल मार्केट में होंडा का दबदबा रहा है, लेकिन इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की बढ़ती पापुलैरिटी ने लोगों को दूसरे ब्रैंड की ओर स्विच करने के लिए प्रेरित किया है। होंडा का दावा है कि इलेक्ट्रिक में शिफ्ट करने का मतलब है कि वीकल हैवी हो जाएंगे और कीमतों में काफी वृद्धि होगी।  

एक बयान में होंडा ने यह भी कहा कि उसका लक्ष्य अगले 5 साल में हर साल 10 लाख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेचने का है। ऑटोमेकर की योजना साल 2030 तक हर साल 35 लाख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेचने की भी है, जो इसकी कुल बिक्री का लगभग 15 प्रतिशत है।

कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डेवलप कर रही है, जिसका इस्‍तेमाल उसकी सभी ई-मोटरबाइक्‍स में किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी, रेगुलर लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर एफ‍िशिएंसी और ज्‍यादा एनर्जी डेंसिटी के लिए जानी जाती हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जिन 10 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स के लॉन्‍च की योजना बना रही है, उनमें से कुछ भारत में भी आएंगी। उनमें से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसका नाम एक्टिवा से मिल सकता है। वहीं, बैटरियों के मामले में होंडा, भारत और दुनियाभर में स्वैपेबल बैटरी तकनीक को आगे बढ़ा सकती है।

फ्लेक्स फ्यूल बाइक की जहां तक बात है, तो भारत में इसकी एंट्री की संभावना है। ये फ्लेक्स फ्यूल बाइक 20% इथेनॉल पर चलने में सक्षम होंगी। भारत अगले साल चुनिंदा राज्यों में 20% इथेनॉल मिश्रित फ्यूल को रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। कहा जाता है कि साल 2025 तक होंडा ऐसे इंजन भी डेवलप कर सकती है जो 100% इथेनॉल पर भी चल सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »