• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर चलने वाली EV BYD Yuan Plus Champion Edition लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर चलने वाली EV BYD Yuan Plus Champion Edition लॉन्च, जानें कीमत

इसे कंपनी ने पांच तरह के वर्जन में उतारा है। जिसमें 430 किलोमीटर लीडिंग, 430 किलोमीटर एक्सीडिंग, 510 किलोमीटर लीडिंग, 510 किलोमीटर एक्सीडिंग, और 510 किलोमीटर प्रीमियम वर्जन शामिल है। 

सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर चलने वाली EV BYD Yuan Plus Champion Edition लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: BYD Global

Champion Edition सीरीज में कंपनी की ये पहली EV है।

ख़ास बातें
  • BYD ने नई EV Yuan Plus Champion Edition को लॉन्च किया है।
  • यह ईलेक्ट्रिक व्हीकल हाई एंड मार्केट के लिए पेश किया गया है।
  • इसके अंदर 15.6 इंच की सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन कंपनी ने दी है।
विज्ञापन
BYD ने नई EV Yuan Plus Champion Edition को लॉन्च किया है। इसे Atto 3 भी कहा जा रहा है, जो कि इंटरनेशनल मार्केट के लिए इसका नाम है। यह Yuan Plus इलेक्ट्रिक SUV का ही अपग्रेडेड मॉडल है। कंपनी ने डिजाइन के साथ अपग्रेड किया है, और इसमें कई तरह के नए टेक्नोलॉजी फीचर्स भी शामिल किए हैं। यह ईलेक्ट्रिक व्हीकल हाई एंड मार्केट के लिए पेश किया गया है। चीन के साथ जापान और दुनिया के अन्य मार्केट्स में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी पॉपुलर हैं। Champion Edition सीरीज में कंपनी की ये पहली EV है। आइए जानते हैं इसे किस कीमत में उतारा गया है, साथ ही इसमें कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं। 
 

BYD Yuan Plus Champion Edition price

BYD Yuan Plus Champion Edition (Atto 3) की कीमत 135,800 युआन (करीबन 16 लाख रुपये) है। इसे कंपनी ने पांच तरह के वर्जन में उतारा है। जिसमें 430 किलोमीटर लीडिंग, 430 किलोमीटर एक्सीडिंग, 510 किलोमीटर लीडिंग, 510 किलोमीटर एक्सीडिंग, और 510 किलोमीटर प्रीमियम वर्जन शामिल है। 
 

BYD Yuan Plus Champion Edition Range, Features

बीवाईडी युआन प्लस चैंपियन एडिशन के फीचर्स की बात करें तो स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले इसमें इंटीरियर के साथ कंपनी ने ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। लेकिन एक्सटियर में बदलाव दिए गए हैं। सबसे पहले कलर ही आता है जिसमें ऑक्सीजन ब्लू और रिदमिक पर्पल कलर्स में इसे उतारा है। टेक्नोलॉजी फीचर्स में इसके अंदर 15.6 इंच की सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन कंपनी ने दी है। कनेक्टिविटी के लिए DiLink 4.0 (4G) नेटवर्क सिस्टम इसमें मौजूद है। साथ ही नई 3D ट्रांसपेरेंट पैनोरमा इमेज इसमें दी गई है। 

फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और हीटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं। दरवाजों में प्राइवेसी ग्लास भी दिया है। इसमें फ्रंट में परमानेंट मेग्नेट मोटर लगी है जिसमें 150kW की अधिकतम पावर पैदा होती है और यह 310Nm टॉर्क पैदा करती है। यह 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 7.3 सेकेंड का समय लेती है। इसकी बैटरी के बारे में बात करें तो यह 49.92kWh और 60.48kWh की बैटरी ऑप्शन के साथ आती है जिसमें क्रमश: यह सिंगल चार्ज में 430km और 510km तक चलाई जा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »