BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Atto 3 Evo के केबिन में भी कुछ अपग्रेड हुए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हीकल के आगे 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 23:41 IST
ख़ास बातें
  • Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है
  • Atto 3 Evo सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है

इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है

इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं। Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 510 किलोमीटर की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इससे फास्ट चार्जिंग मिलती है और इसका चार्जिंग का पीक रेट 220 Kw का है। इसमें बड़ी बैटरी के बावजूद 10 से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग में लगभग 25 मिनट लगते हैं। 

Atto 3 Evo के केबिन में भी कुछ अपग्रेड हुए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हीकल के आगे 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसके केबिन के सेंटर में 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन है जो बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Google सर्विसेज को इंटीग्रेट करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को BYD के e-Platform 3.0 पर बनाया गया है। इसमें 490 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और रियर सीट्स को फोल्ड करने पर यह लगभग 1,360 लीटर का हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष BYD ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। इसे दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध कराया गया है। इसके प्राइसेज लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।  इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट बंपर में बैटरी पैक की कूलिंग के लिए एयर वेंट हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp का पावर आउटपुट और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  4. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  5. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  2. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  3. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  4. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  5. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
  7. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, US FCC पर हुई लिस्टिंग
  10. मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.