BYD ने भारत में 34 लाख रुपये में लॉन्च की 521Km की रेंज वाली Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV

कंपनी को इसकी लगभग 1,500 बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Hyundai Kona और MG ZS जैसी इलेक्ट्रिक SUV से होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 15:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी को इसकी लगभग 1,500 बुकिंग मिली हैं
  • यह 0-100 kmph की स्पीड केवल 7.3 सेकेंड में पकड़ लेती है
  • इसमें सिंगल PMS मोटर है जो 201 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क देती है

इसमें वायरलेस चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा दिए गए हैं

चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने भारत में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की घोषणा कर दी है। इसका प्राइस 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) है। इसके लिए बुकिंग पिछले महीने शुरू हुई थी। कंपनी को इसकी लगभग 1,500 बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Hyundai Kona और MG ZS जैसी इलेक्ट्रिक SUV से होगा। 

BYD Atto 3 का डिजाइन मॉडर्न है और इसके फ्रंट पर LED हेडलैम्प मिडल में सिल्वर फिनिश प्लेक के साथ हैं। फ्रंट बंपर में पिआनो ब्लैक प्लास्टिक पैनल है। इसमें 18 इंच एयरोडायनैमिक डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स हैं। कंपनी का दावा है कि इस SUV की विंड रेजिस्टेंस 0.29 CD की है। इसके इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें 12.8 इंच रोटेटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो डैशबोर्ड के मिडल में है। इसमें एक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। Atto 3 के फीचर्स में पैनोरामिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पावर्ड टेलगेट, पावर्ड फ्रंट सीट्स, बिना चाबी के एंट्री और मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग शामिल हैं। 
Advertisement

इसमें ड्राइवर के लिए इनफॉर्मेशन स्टीरियरिंग के पीछे एक फ्लोटिंग स्टाइल वाली डिजिटल स्क्रीन पर मिलती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा भी दिए गए हैं। Atto 3 में सिंगल PMS मोटर है जो 201 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का कहना है कि यह 0-100 kmph की स्पीड केवल 7.3 सेकेंड में पकड़ लेती है। यह चार कलर्स - बोल्डर ग्रे, पार्कर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू में उपलब्ध है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 60.48 kWh ब्लेड बैटरी है जो 80 kW DC फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से 0-80 प्रतिशत लगभग 50 मिनटों में चार्ज हो सकती है। इसमें VTOL मोबाइल पावर स्टेशन भी है जिसका इस्तेमाल 3.3 kWh तक के डिवाइसेज और अप्लायंसेज के लिए पावर बैंक के तौर पर किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि Atto 3 फुल चार्ज में 521 किलोमीटर तक चल सकती है। BYD की इलेक्ट्रिक कारों और प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड व्हीकल्स की पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने बताया था कि वह अगले वर्ष से जापान में पैसेंजर EV की बिक्री शुरू करेगी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में BYD ने टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.