Samsung ने भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme C85 5G और Moto G67 Power 5G से हो रही है।
Photo Credit: Samsung/Motorola/Realme C85 5G
Samsung Galaxy F70e 5G vs Moto G67 Power 5G vs Realme C85 5G
Samsung ने भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme C85 5G और Moto G67 Power 5G से हो रही है। Samsung Galaxy F70e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F70e 5G, Realme C85 5G और Moto G67 Power 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। Realme C85 5G में 6.8 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme C85 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। जबकि Realme C85 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Realme C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX852 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Realme C85 5G में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Moto G67 Power 5G में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत