XElectron ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्ट प्रोजेक्टर XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: XElectron
XElectron iProjector 3 Plus में 4K कंटेंट मिलता है।
XElectron ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्ट प्रोजेक्टर XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट फुल एचडी प्रोजेक्टर घर पर बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस रेजॉल्यूशन और 4K कंटेंट सपोर्ट के साथ आता है। गूगल टीवी इंटीग्रेशन के साथ इसमें बिल्ट इन स्पीकर और ऑटोमैटिक स्क्रीन अलाइनमेंट टूल्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको XElectron iProjector 3 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो XElectron iProjector 3 Plus की कीमत 27,990 रुपये है। यह प्रोजेक्टर बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इस डिवाइस के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।
XElectron iProjector 3 Plus में 1080 पिक्सल फुल एचडी रेजोल्यूशन मिलता है। यह 4K कंटेंट का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह आधिकारिक गूगल टीवी पर काम करता है। यह प्रोजेक्टर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव और जियोहॉटस्टार आदि का सपोर्ट करता है। ब्राइटनेस के मामले में यह 25,000 ल्यूमेंस (2000 एएनएसआई) का सपोर्ट करता है। ऑडियो सेटअप की बात करें तो इसमें बिल्ट-इन 20W बेस स्पीकर दिया गया है। इमेज एडजस्टमेंट के लिए ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो स्क्रीन फिट और ऑब्स्टैकल अवॉइडेंस शामिल है। ऑप्टिकल इंजन के साथ इसका फुल बंद डिजाइन है, जिससे धूल से बचाव रहता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एचडीएमआई, यूएसबी और लैन शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन