सिंगल चार्ज में 520 किलोमीटर माइलेज के साथ BYD e6 electric MPV लॉन्च, 130km है टॉप स्पीड

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस कार में 71.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि सिंगल फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है।

सिंगल चार्ज में 520 किलोमीटर माइलेज के साथ BYD e6 electric MPV लॉन्च, 130km है टॉप स्पीड

Photo Credit: BYD

BYD e6 electric में 71.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी है।

ख़ास बातें
  • BYD e6 electric MPV में 71.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
  • WLTC टेस्टिंग साइकिल के मुताबिक e6 की रेंज 520 किमी तक है।
  • स्पीड की बात की जाए तो e6 की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
चीन की जानी-मानी कार निर्माता बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने भारतीय बाजार में निजी खरीदारों के लिए अपनी e6 इलेक्ट्रिक MPV को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि बीते साल के आखिर में ई6 को सिर्फ कमर्शियल व्हीकल के तौर पर पेश किया गया था। अब यह निजी ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध हो गई है। यह ग्राहकों के लिए GL और GLX नाम के दो वेरिएंट में आई है। BYD e6 वर्तमान में इकलौती ऐसी इलेक्ट्रिक MPV है जो कि निजी खरीदारों के लिए उपलब्ध है। 
 

BYD e6 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो BYD e6 की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 29.15 लाख रुपये है।
 

पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस कार में 71.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि सिंगल फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर प्रदान करती है। इससे अधिकतम 95 PS की पावर और 180 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। स्पीड की बात करें तो बीवाईडी ई6 की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा तक है।

रेंज की बात की जाए तो BYD दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज में (WLTC टेस्टिंग साइकिल) के अनुसार, 520 किमी तक दौड़ सकती है। चार्जिंग की बात की जाए तो यह डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह 35 मिनट में 30 - 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है और 90 मिनट में फुल चार्ज की जा सकती है। वहीं GLX ट्रिम वेरिएंट के साथ 40 kW वॉल-माउंटेड AC फास्ट चार्जर ऑप्शन आता है जो कि इसे 2 घंटे में फुल चार्ज कर सकता है। जबकि इसे स्टैंडर्ड 6.6kW एसी चार्जर से चार्ज करने में 12 घंटे का समय लगता है।
 

BYD e6 के फीचर्स


फीचर की बात करें तो e6 में LED DRLs, लेदर सीट्स, 6 वे एडजस्टेबल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट्स, इन-बिल्ट नेविगेशन के साथ-साथ CN95 एयर और ब्लूटूथ है। वहीं इंटरनेटमेंट के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 10.1-इंच रोटेटेबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ब्नेकिंग सिस्टम की बात करें तो एमपीवी में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है। इस एमपीवी के साथ 8 साल या 5 लाख किमी की बैटरी सेल वारंटी प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, e6 electric MPV, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »