• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे सिर्फ 10 मिनट में चार्ज, BYD और CATL तैयार कर रही पावरफुल बैटरी

इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे सिर्फ 10 मिनट में चार्ज, BYD और CATL तैयार कर रही पावरफुल बैटरी

BYD और CATL अल्ट्रा-फास्ट-चार्जिंग लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी लॉन्च करने की तैयार कर रहे हैं, जिन्हें सिर्फ 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे सिर्फ 10 मिनट में चार्ज, BYD और CATL तैयार कर रही पावरफुल बैटरी

Photo Credit: BYD

BYD Qin L DM-i में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है।

ख़ास बातें
  • BYD, CATL अल्ट्रा-फास्ट-चार्जिंग लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी लॉने वाली हैं।
  • बैटरी टेक्नोलॉजी में काफी तेजी से विकास हो रहा है।
  • ईवी की रेंज और चार्जिंग स्पीड दोनों में काफी सुधार देखा गया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह रही है कि इन्हें चार्ज करने में अधिक समय लगता है। ऐसे में लंबी दूरी के लिए ईवी का इस्तेमाल मुश्किल साबित होता है। मगर अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। चीनी बैटरी दिग्गज BYD और CATL अल्ट्रा-फास्ट-चार्जिंग लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी लॉन्च करने की तैयार कर रहे हैं, जिन्हें सिर्फ 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

बैटरी टेक्नोलॉजी में काफी तेजी से विकास हो रहा है। बीते कुछ सालों में ईवी की रेंज और चार्जिंग स्पीड दोनों में काफी सुधार देखा गया है। BYD और CATL की आने वाली बैटरियां इसका उदाहरण हैं, जो कि चार्जिंग समय को कम से कम करना चाहती हैं। कथित तौर पर ये कंपनियां इस साल के आखिर तक अपनी अल्ट्रा-फास्ट-चार्जिंग एलएफपी बैटरी पेश करने वाली हैं, जिससे सड़क यात्राओं के दौरान लंबे समय तक चार्जिंग स्टॉप की जरूरत नहीं रहेगी।

BYD Blade 2.0 और CATL Qilin 2.0 बैटरी पैक के द्वारा दावा की गई 6C चार्जिंग रेट से यह क्विक चार्ज समय मिल रहा है। साफ शब्दों में कहें तो "6" दर्शाता है कि चार्जिंग कैपिसटी छह गुना है। जैसे कि 100 एम्पीयर घंटे की बैटरी को 600 एम्पीयर के करंट से चार्ज किया जा सकता है।

हालांकि, इन स्पीड का सपोर्ट करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना बहुत जरूरी है। चार्जिंग नेटवर्क को अपडेट किए बिना इन एडवांस बैटरियों वाले वाहनों के यूजर्स अपनी टेक्नोलॉजी से पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे और स्लो चार्जिंग ऑप्शन तक ही सीमित होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि बैटरियां पूरे चार्जिंग साइकल के दौरान पीक चार्जिंग स्पीड को बनाए नहीं रख सकती हैं। इन नई बैटरियों के साथ कुछ स्ट्रैटजिक मार्केटिंग भी होने की संभावना है, जिसमें खास चार्जिंग विंडो पर फोकस किया जाएगा। जैसे कि 10 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग होगी। 2024 Zeekr 001 अपनी 5C-रेटेड बैटरी के साथ 2024 एक बड़ा उदाहरण है, जो कि इस रेंज के लिए 11.5 मिनट का चार्ज समय लेती है।

BYD और CATL की आगामी 6C बैटरी के बारे में खास जानकारी नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स से पता चला है कि 4C-रेटेड बैटरी के लिए डिजाइन किए गए मौजूदा DC फास्ट चार्जर 480 किलोवाट तक पावर और 615 एम्पियर की अधिकतम करंट प्रदान कर सकते हैं। ज्यादा तेज चार्जिंग पाने के लिए वोल्टेज या एम्परेज में बढ़ोतरी की जरूरत होगी।

धीरे-धीरे यह काम चल रहा है। चीन में इस साल की शुरुआत में Huawei के पहले 600 किलोवाट फास्ट चार्जर को इंस्टॉल किया है। इसके अलावा 10 मिनट के चार्ज में 500 किमी की रेंज प्रदान करने वाले Mega minivan के निर्माता Li Auto का अगले साल तक 5 हजार 5C-रेटेड फास्ट चार्जर इंस्टॉल करने का प्लान है। टेस्ला का सुपरचार्जर नेटवर्क अमेरिका में DC फास्ट चार्जिंग नेटवर्क अपने V3 स्टाल से 250 किलोवाट तक पावर प्रदान करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि ईवी चार्जिंग का भविष्य तेजी से और फास्ट चार्जिंग समय की ओर बढ़ रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicles, Fast Charging, BYD, CATL, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »