बजाज ऑटो अगले महीने लॉन्च करेगी CNG मोटरसाइकिल

कंपनी की CNG मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। इनमें से एक पेट्रोल और अन्य CNG के लिए होगा

बजाज ऑटो अगले महीने लॉन्च करेगी CNG मोटरसाइकिल

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • कंपनी की CNG मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं
  • इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है
  • कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने अपनी CNG मोटरसाइकिल का लॉन्च टाल दिया है। इसे 18 जून को लॉन्च किया जाना था। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने इसकी जानकारी दी थी। कंपनी की CNG मोटरसाइकिल अगले महीने लॉन्च की जाएगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बजाज ऑटो के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Rakesh Sharma के हवाल से बताया गया है कि CNG मोटरसाइकिल को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसके लॉन्च में देरी की क्या वजह है। यह मोटरसाइकिल 100-150 cc के सेगमेंट में होगी। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि कंपनी की CNG मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। इनमें से एक पेट्रोल और अन्य CNG के लिए होगा। इसकी मोटर दोनों प्रकार के फ्यूल पर चलने के लिए कम्पैटिबल होगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी है। 

इस वर्ष बजाज ऑटो 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या इसके शोरूम पर कराई जा सकती है। 

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट की डिलीवरी 15 जून से शुरू होगी। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac के साथ इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। TecPac से हिल होल्ड, रिवर्स, स्पोर्ट और इकोनॉमी मोड्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। Chetak 2901 में कलर्ड डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्यूबलेस टायर्स के साथ एलॉय व्हील्स हैं। कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के डीलरशिप नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई थी। कंपनी ने बताया था कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार हुआ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »