Ather ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, Bajaj Auto को मिला टॉप स्पॉट

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बजाज ऑटो का 29,567 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 21.9 प्रतिशत की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2025 21:58 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दूसरा स्थान है
  • पिछले महीने Ather Energy ने इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है
  • Ather Energy का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत का है

इस मार्केट में Ola Electric का चौथा स्थान है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में अक्टूबर में Bajaj Auto ने पहला स्थान दोबारा हासिल किया है। इस मार्केट में TVS Motor का दूसरा स्थान है। पिछले महीने Ather Energy ने अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है और इसे तीसरा स्थान मिला है। अक्टूबर में फेस्टिव डिमांड की वजह से इस मार्केट में बिक्री बढ़ी है। 

Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बजाज ऑटो का 29,567 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 21.9 प्रतिशत की है। इस सेगमेंट में दूसरा स्थान TVS Motor को मिला है। अक्टूबर में TVS Motor की बिक्री 28,008 यूनिट्स की रही है। इस कंपनी का मार्केट शेयर 20.7 प्रतिशत का है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में सितंबर में TVS Motor का पहला स्थान था।  हाल ही में TVS Motor ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Orbiter' पेश किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 150 किलोमीटर से अधिक की है। 

पिछले महीने Ather Energy ने इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। Ather Energy की सेल्स 26,713 यूनिट्स की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक सेल्स है। Ather Energy का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत का है। अक्टूबर में पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी करने वाली इस कंपनी ने बताया है कि उसकी सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे मजबूत फेस्टिव डिमांड और आउटलेट्स में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। Ather Energy की सेल्स में इसके फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। हाल ही में स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग कराने वाली Ather Energy के तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में कंपनी तीसरी फैक्टरी बना रही है। 

इस मार्केट में कुछ महीने पहले स्थान पहला स्थान रखने वाली Ola Electric की अक्टूबर में बिक्री 15.481 यूनिट्स की रही है और इसका मार्केट शेयर 11.6 प्रतिशत का है। इस सेगमेंट में Ola Electric का चौथा स्थान है। Ather Energy से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की बिक्री भी शुरू की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.