देश का डिफेंस एक्सपोर्ट एक दशक में 10 गुणा बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ

डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दुनिया में देश को सबसे मजबूत आर्थिक और सैन्य शक्तियों में शामिल करने का है

देश का डिफेंस एक्सपोर्ट एक दशक में 10 गुणा बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ

इस्राइल भी भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में आगे है

ख़ास बातें
  • देश में हथियारों और इक्विपमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है
  • भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में अमेरिका का पहला स्थान है
  • इजरायल भी भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में आगे है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को तेजी से मजबूत किया है। देश में हथियारों और इक्विपमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग भी बढ़ी है। डिफेंस मिनिस्टर Rajnath Singh ने बताया है कि पिछले एक दशक में डिफेंस से जुड़ा एक्सपोर्ट लगभग 2,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये हो गया है। 

आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) में अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 2029 तक डिफेंस से जुड़े एक्सपोर्ट को बढ़ाकर लगभग 50,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य है। उनका कहना था कि भविष्य की चुनौतियों के लिए सैनिकों को तैयार करने में आर्मी ट्रेनिंग सेंटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सिंह ने कहा कि युद्ध के तरीकों में बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें इनफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और सायबर अटैक शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सेना को ऐसे हमलों का मुकाबला करने के लिए बेहतर ट्रेनिंग के साथ ही इक्विपमेंट से भी लैस होने की जरूरत है। 

सिंह ने बताया कि मोदी सरकार तीनों सेनाओं के बीच इंटीग्रेशन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दुनिया में देश को सबसे मजबूत आर्थिक और सैन्य शक्तियों में शामिल करने का है। सिंह का कहना था, "आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब सिक्योरिटी पर पूरा ध्यान दिया जाए। सिक्योरिटी तभी ताकतवर होगी जब अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ये दोनों एक दूसरे को मजबूत करते हैं।" भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में अमेरिका का पहला स्थान है। देश से ऑपरेट कर रही बोइंग,, कमिंस टेक्‍नॉलजीज, एवेंटेल जैसी कंपनियों के प्रोडक्‍ट्स अमेरिका को सप्‍लाई किए जा रहे हैं। इनमें बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इक्विपमेंट शामिल हैं। 
  
इजरायल भी भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में आगे है और इस लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर है। भारत की PLR सिस्‍टम्‍स, कल्‍याणी राफेल एडवांस्‍ड सिस्‍टम और अदाणी-एलबिट जैसी कंपनियों के प्रोडक्‍ट इजरायल को एक्सपोर्ट किए जाते हैं। इनमें बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेंट और बैटरी जैसे प्रोडक्ट्स हैं। ब्रिटेन को भी देश से मिलिट्री इक्विपमेंट की सप्‍लाई की जाती है। इनमें बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट और एयरो कंपोनेंट शामिल हैं। भारत की कमिंस टेक्‍नॉलजीज और महिंद्रा डिफेंस जैसी कंपनियों से यह एक्सपोर्ट किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और फ्रांस के बीच डिफेंस से जुड़ा ट्रेड तेजी से बढ़ा है। हाल ही में भारत ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने की डील भी की थी। फ्रांस को एयरोस्पेस कंपोनेंट्स और बैटरी की सप्‍लाई हो रही है।     

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »