Bitcoin, Ethereum को टक्कर देने के लिए Walmart लाएगी खुद की क्रिप्टोकरेंसी!

Walmart ने AR और VR दोनों में अपने नाम और लोगो के इस्तेमाल के लिए एक और फाइलिंग भी की।

Bitcoin, Ethereum को टक्कर देने के लिए Walmart लाएगी खुद की क्रिप्टोकरेंसी!

Walmart भविष्य में खास सॉफ्टवेयर्स बना सकती है, जिसका इस्तेमाल फंड ट्रांसफर, ब्लॉकचेन, क्रिप्टो जैसे कामों में हो सकता है

ख़ास बातें
  • Walmart क्रिप्टो और NFT की दुनिया में कदम रकने की तैयारी में
  • यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) में दायर किए कई ट्रेडमार्क
  • AR व VR के जरिए फिज़िकल फिटनेस ट्रेनिंग सर्विस में भी रख सकती है कदम
विज्ञापन
Walmart रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है, जो अब क्रिप्टो और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की दुनिया में कदम रकने की तैयारी कर रही है। दिसंबर 2021 में यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) में दायर किए गए ट्रेडमार्क डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि कंपनी Bitcoin और Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसी के साथ प्रपिस्पर्धा करने के लिए अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी बनाने की तैयारी कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब हमने वॉलमार्ट से क्रिप्टो मार्केट से जुड़ी खबर सुनी है, लेकिन फिर भी यदि डॉक्यूमेंट को सच माना जाए, तो हम जल्द रिटेल सेगमेंट को तेज़ी से क्रिप्टो अपनाते देख सकते हैं।

CNBC के अनुसार, Walmart ने दिसंबर 2021 के अंत में सात ट्रेडमार्क दायर किए, जो रिटेलर द्वारा वर्चुअल सामान बनाने और बेचने के इरादे की ओर इशारा देते हैं, जबकि एक अलग फाइलिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी ग्राहकों के लिए वर्चुअल करेंसी और एनएफटी भी पेश कर सकती है। ट्रेडमार्क में कहा गया है कि वॉलमार्ट "फाइनेंशियल सर्विस भी लॉन्च कर सकती है, जिसमें डिजिटल करेंसी प्रदान करना और ग्लोबल कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन कम्युनिटी के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक डिजिटल टोकन वैल्यू प्रदान करना शामिल होगा।

Walmart ने अपनी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसके बजाय सीएनबीसी को एक बयान में बताया है कि कंपनी "लगातार इस ओर अपनी नज़र बनाए हुए है कि कैसे उभरती हुई टेक्नोलॉजी उसके बिजनेस को प्रभावित कर सकती हैं। कंपनी ने कहा कि वह "हर समय नए विचारों" का ट्रायल करती है और यह देखती है कि उनमें से कुछ वास्तविक प्रोडक्ट और / या सर्विस बन सकती हैं या नहीं।

इस बीच, एक अन्य एप्लिकेशन में "फिज़िकल फिटनेस ट्रेनिंग सर्विस" के साथ-साथ हेल्थ और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में क्लासेस की संभावनाओं की जानकारी मिलती है। The Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये एप्लिकेशन ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) के जरिए काम कर सकते हैं।

कंपनी ने AR और VR दोनों में अपने नाम और लोगो के इस्तेमाल के लिए एक और फाइलिंग भी की। Bloomberg की एक अलग रिपोर्ट ने बताया कि कंपनी ने "Verse to Curb," "Verse to Home," और "Verse to Store" जैसे कुछ नामों के लिए ट्रेडमार्क भी फाइल किया था। ये सभी संकेत देते हैं कि कंपनी एक वर्चुअल शॉपिंग एक्सपीरिएंस तैयार कर सकती है।

वॉलमार्ट का ट्रेडमार्क एप्लिकेशन यह भी दिखाता है कि कंपनी भविष्य में सॉफ्टवेयर्स बना सकती है। इन सॉफ्टवेयर्स का इस्तेमाल मोबाइल/गेम डिवाइस में ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के लिए किया जा सकता है और फंड ट्रांसफर, ब्लॉकचेन, क्रिप्टो और इसी तरह के अन्य उपयोगों के लिए भी किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WalMart, Walmart cryptocurrency
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »