Vulcan Forged गेम पर हैकर्स का हमला, 14 करोड़ के क्रिप्टो एसेट्स की चोरी

यह गेमिंग इकोसिस्टम प्लेयर्स को Ethereum, Polygon और VeChain ब्लॉकचेन्स पर बने क्रिप्टो वॉलेट उपलब्ध कराता है और उन वॉलेट्स की कीज को मैनेज करता है

Vulcan Forged गेम पर हैकर्स का हमला, 14 करोड़ के क्रिप्टो एसेट्स की चोरी

Photo Credit: हैकर्स ने Ether, Polygon और Vulcan Forged की नेटिव PYR क्रिप्टोकरंसी में एसेट्स चुराए हैं

ख़ास बातें
  • हैकर्स ने 96 वॉलेट्स की कीज का एक्सेस हासिल कर चोरी की है
  • Ether, Polygon और Vulcan नेटिव PYR क्रिप्टोकरंसी में एसेट्स चुराए गए हैं
  • इस प्रोजेक्ट की टोकन की कुल सप्लाई के 23.7 प्रतिशत चुरा लिया गया है
विज्ञापन
क्रिप्टो से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को हैकर्स के निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। क्रिप्टो गेमिंग इकोसिस्टम Vulcan Forged पर सोमवार को हुए एक हुए एक हैक अटैक में लगभग 14 करोड़ डॉलर (लगभग 1,062 करोड़ रुपये) के यूजर्स के क्रिप्टो एसेट्स चोरी हो गए। ऐसी रिपोर्ट है कि हैकर्स ने 96 वॉलेट्स की कीज का एक्सेस हासिल कर इस प्रोजेक्ट की टोकन की कुल सप्लाई को 23.7 प्रतिशत चुरा लिया। यह गेमिंग इकोसिस्टम प्लेयर्स को Ethereum, Polygon और VeChain ब्लॉकचेन्स पर बने क्रिप्टो वॉलेट उपलब्ध कराता है और उन वॉलेट्स की कीज को मैनेज करता है।

Vulcan Forged के CEO, Jaime Thomson ने ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज में हैक अटैक की जानकारी दी है और इसे Vulcan Forged के इतिहास का सबसे काला दिन कहा है। उन्होंने बताया, "हम Venly का इस्तेमाल करते हैं जो एक सेमी-कस्टोडियल वॉलेट सॉल्यूशन है। अभी तक इसके साथ कोई समस्या नहीं थी। किसी हमारे सर्वर्स में सेंध लगाई है और Venly के क्रेडेंशियल्स हासिल कर उसका इस्तेमाल यूजर्स की प्राइवेज कीज का पता लगाने के लिए किया है। हम अब डीसेंट्रलाइज्ड वॉलेट्स का इस्तेमाल करेंगे जिससे हमें कभी ऐसी मुश्किल का सामना न करना पड़े।" Thomson ने कहा कि उनकी फर्म हैक अटैक का शिकार हुए यूजर्स को नुकसान की भरपाई करेगी।

हैकर्स ने Ether, Polygon और Vulcan Forged की नेटिव PYR क्रिप्टोकरंसी में एसेट्स चुराए हैं। हैक अटैक के बाद PYR की वैल्यू में गिरावट आई और CoinMarketCap पर यह लगभग 20 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। चुराए गए एसेट्स को हैकर्स के लिए बेचना मुश्किल करने के मकसद से Vulcan Forged ने अपने कम्युनिटी मेंबर्स से डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों पर लिक्विडिटी पूल्स से फंड निकालने के लिए कहा था। हालांकि, हैकर्स ने इसके बावजूद काफी नुकसान किया है। 

Vulcan Forged ने हैक अटैक का शिकार हुए यूजर्स से नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने  के लिए MetaMask पर एकाउंट बनाने के लिए कहा है। इससे पहले भी क्रिप्टो से जुड़ी कुछ फर्में और एक्सचेंज हैकर्स का निशाना बन चुके हैं और उन्हें करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स का नुकसान हुआ है। हैकर्स से बचने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंज सिक्योरिटी के कड़े उपाय कर रहे हैं और यूजर्स को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Gaming, Hack, Ether
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »