भारत में क्रिप्टो इनवेस्टमेंट में उत्तर प्रदेश का टॉप रैंक

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इस वर्ष क्रिप्टो में कुल इनवेस्टमेंट की वैल्यू में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 23:32 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो में कुल इनवेस्टमेंट की वैल्यू में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है
  • उत्तर प्रदेश में इनवेस्टर्स की डिजिटल एसेट्स में दिलचस्पी बढ़ी है
  • क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले भी बढ़ रहे हैं

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट में महाराष्ट्र का दूसरा रैंक है

देश में पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट के लिहाज से उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। इसके साथ ही नॉन-मेट्रो शहरों की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ी है। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी भी दी गई है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इस वर्ष क्रिप्टो में कुल इनवेस्टमेंट की वैल्यू में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत की है। इसके बाद महाराष्ट्र का 12.1 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान है। इस लिस्ट में कर्नाटक (7.9 प्रतिशत) का तीसरा रैंक है। इस डेटा से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में इनवेस्टर्स की डिजिटल एसेट्स में दिलचस्पी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट और ट्रेडिंग के लिए बिटकॉइन सबसे अधिक लोकप्रिय है। हालांकि, राज्य में इनवेस्टर्स ने स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप क्रिप्टो टोकन्स में भी इनवेस्टमेंट किया है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में क्रिप्टो सेगमेंट में नॉन-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। इसमें टियर-3 और टियर-4 शहरों की संयुक्त तौर पर हिस्सेदारी 43.4 प्रतिशत और टियर-2 शहरों की 32.2 प्रतिशत की है। इन शहरों में लोग इनवेस्टमेंट के एक विकल्प के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि, क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले भी बढ़ रहे हैं। हाल ही में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने लोकसभा में बताया था कि एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने क्रिप्टो से जुड़े अपराध के मामलों से मिली 4,189.9 करोड़ रुपये की रकम को अटैच किया है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अज्ञात वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) से मिले लगभग 889 करोड़ रुपये का खुलासा किया है। 

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) सहित गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में ED ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी को भगोड़ा इकोनॉमिक ऑफेंडर घोषित किया गया है। इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की स्क्रूटनी को बढ़ाया है। CBDT ने संदिग्ध क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को पकड़ने के लिए मारे गए छापों में लगभग 889 करोड़ रुपये की रकम का खुलासा भी किया है। डिजिटल एसेट्स में ट्रेडिंग या इनवेस्टमेंट करने वाले टैक्सपेयर्स को CBDT ने 44,057 कम्युनिकेशंस भेजे हैं। इन लोगों ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में इन ट्रांजैक्शंस के बारे में जानकारी नहीं दी थी। 
  

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.