अमेरिका के अगले प्रेसिडेंट Donald Trump ने दिया क्रिप्टो मार्केट में बड़ी हलचल का संकेत

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। पिछले कुछ सप्ताह में सॉफ्टवेयर कंपनी Microstrategy ने अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है

अमेरिका के अगले प्रेसिडेंट Donald Trump ने दिया क्रिप्टो मार्केट में बड़ी हलचल का संकेत

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में नई सरकार कार्यभार संभालेगी
  • ट्रंप की जीत के बाद Bitcoin ने नए हाई बनाए थे
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन
पिछले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने नए हाई बनाए थे। ट्रंप ने गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर ट्रेडिंग की शुरुआत की थी। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। ट्रंप ने क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया है। 

चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रंप ने क्रिप्टो को लेकर सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने की बात कही थी। उन्होंने NYSE में ट्रेडर्स को बताया कि वह चाहते हैं कि अन्य देशों से पहले अमेरिका में क्रिप्टो को बढ़ावा दिया जाए। ट्रंप ने कहा, "क्रिप्टो के साथ हम कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। हम नहीं चाहते कि चीन या कोई अन्य देश इसके लिए सिस्टम बनाए। हम इसकी अगुवाई करना चाहते हैं।" बिटकॉइन का प्राइस शुक्रवार को इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर लगभग 0.60 प्रतिशत घटकर 1,00,300 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 3.60 लाख करोड़ डॉलर पर है। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है। 

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। पिछले कुछ सप्ताह में सॉफ्टवेयर कंपनी Microstrategy ने अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है। इस कंपनी ने हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में बताया था कि उसने 2 से 8 दिसंबर के बीच लगभग 21,550 बिटकॉइन लगभग 2.1 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन 98,783 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। कंपनी ने इस खरीदारी के लिए दो अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर्स की बिक्री की है। 

माइक्रोस्ट्रैटेजी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी के पास कुल 4,23,650 बिटकॉइन हैं। इसके लिए कंपनी की प्रति बिटकॉइन औसत कॉस्ट लगभग 60,324 डॉलर है। हालांकि, एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के खिलाफ वोट दिया है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के शेयरहोल्डर्स के सामने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के आकलन का एक प्रपोजल पेश किया गया था। कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को इस प्रपोजल के खिलाफ वोट करने का सुझाव दिया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »