माइक्रोसॉफ्ट ने किया Bitcoin से किनारा, शेयरहोल्डर्स ने नहीं दी इनवेस्टमेंट की मंजूरी

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर, Bill Gates भी क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ हैं। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसीज में सट्टेबाजी होने और इस सेगमेंट रिस्क को लेकर आशंका जताई थी

माइक्रोसॉफ्ट ने किया Bitcoin से किनारा, शेयरहोल्डर्स ने नहीं दी इनवेस्टमेंट की मंजूरी

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था

ख़ास बातें
  • इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के खिलाफ वोट दिया है
  • एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy का बिटकॉइन में काफी इनवेस्टमेंट है
  • अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है
विज्ञापन
बड़ी सॉफ्टवेर कंपनियों में शामिल Microsoft ने सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के खिलाफ वोट दिया है। हालांकि, एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy का बिटकॉइन में काफी इनवेस्टमेंट है। 

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के शेयरहोल्डर्स के सामने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के आकलन का एक प्रपोजल पेश किया गया था। हालांकि, कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को इस प्रपोजल के खिलाफ वोट करने का सुझाव दिया था। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर, Bill Gates भी क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ हैं। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसीज में सट्टेबाजी होने और इस सेगमेंट रिस्क को लेकर आशंका जताई थी। इस कंपनी ने क्रिप्टो और Web3 में बिजनेस की संभावना तलाशी थी लेकिन इसने बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को अपनी बैलेंस शीट में नहीं जोड़ा है। लगभग दो वर्ष पहले माइक्रोसॉफ्ट ने 'डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डिवेलपमेंट - क्रिप्टोकरेंसीज' की पोजिशन को लिस्ट किया था। इससे संकेत मिला था कि यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में एक्सपैंशन करना चाहती है। माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉकचेन फर्म ConsenSys में भी इनवेस्टमेंट किया है। 

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। हाल ही में मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था।  इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दिलचस्पी ले रहे हैं। Microstrategy ने अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है। इस कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में बताया है कि उसने 2 से 8 दिसंबर के बीच लगभग 21,550 बिटकॉइन लगभग 2.1 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन 98,783 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है। 

कंपनी ने बिटकॉइन की इस खरीदारी के लिए दो अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर्स की बिक्री की है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी के पास कुल 4,23,650 बिटकॉइन हैं। इसके लिए कंपनी की प्रति बिटकॉइन औसत कॉस्ट लगभग 60,324 डॉलर की है। पिछले महीने कंपनी ने लगभग 55,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 5.4 अरब डॉलर में की थी। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 18 से 24 नवंबर के बीच लगभग 5.4 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। इसके लिए 97,862 डॉलर प्रति बिटकॉइन का औसत प्राइस दिया गया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »