अमेरिकी एयर फोर्स की Metaverse में उड़ान भरने की तैयारी

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध के तरीकों में बदलाव होने के कारण अमेरिकी सेना अपनी क्षमता में सुधार करना चाहती है

अमेरिकी एयर फोर्स की Metaverse में उड़ान भरने की तैयारी

अमेरिका फाइटिंग के अपने स्किल्स को गोपनीय रखना चाहता है

ख़ास बातें
  • यह एप्लिकेशन पिछले सप्ताह दाखिल की गई थी
  • मेटावर्स से अमेरिकी एयर फोर्स ट्रेनिंग के खर्च में भी कमी कर सकेगी
  • हाल ही में रेस्टोरेंट चेन McDonald ने मेटावर्स में उतरने की घोषणा की थी
विज्ञापन
मेटावर्स से जुड़ने वाली फर्मों और संगठनों की संख्या बढ़ रही है। अमेरिका की एयर फोर्स ने भी SPACEVERSE कहे जाने वाले एक मेटावर्स के लिए ट्रेडमार्क एप्लिकेशन दी है। यह एप्लिकेशन पिछले सप्ताह दाखिल की गई थी। SPACEVERSE का इस्तेमाल अमेरिकी एयर फोर्स ट्रेनिंग, टेस्टिंग और ऑपरेशंस एनवायरमेंट के लिए करेगी।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध के तरीकों में बदलाव होने के कारण अमेरिकी सेना अपनी क्षमता में सुधार करना चाहती है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से दुनिया में बड़ी सैन्य ताकत रखने वाले देशों के भी तनाव बढ़ गया है। मेटावर्स के इस्तेमाल से अमेरिकी सेना आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग और टेस्टिंग कर सकेगी। फाइटर पायलट्स और सेना की कुछ यूनिट्स की ट्रेनिंग को बेहतर बनाने में कई वर्ष भी लग सकते हैं। मेटावर्स के इस्तेमाल से अमेरिकी एयर फोर्स ट्रेनिंग के खर्च में भी कमी कर सकेगी। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसके लिए अमेरिकी एयर फोर्स किस ब्लॉकचेन इकोसिस्टम का इस्तेमाल करेगी। 

अमेरिका फाइटिंग के अपने स्किल्स को गोपनीय रखना चाहता है और इनमें विशेषतौर पर टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल्स शामिल हैं। इसी वजह से पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर इस ट्रेडमार्क से जुड़ी फाइलिंग को हटा दिया गया है। हाल ही में फास्टफूड रेस्टोरेंट चेन McDonald ने मेटावर्स के लिए ट्रेडमार्क का आवेदन दिया था। McDonald की योजना एक वर्चुअल रेस्टोरेंट लॉन्च करने की है जिसमें वास्तविक और वर्चुअल गुड्स शामिल होंगे। इसमें होम डिलीवरी वाले फूड आइटम्स भी मौजूद होंगे। बेकरी और कैफे चेन Panera Bread की ओर से भी मेटावर्क में उतरने के लिए इसी तरह का एक ट्रेडमार्क जमा किया गया है। 

ग्लोबल बैंकों में शामिल जेपी मॉर्गन ने ब्लॉकचेन-बेस्‍ड वर्चुअल वर्ल्ड ‘डीसेंट्रालैंड' में एक लाउंज लॉन्च किया है। ऐसा करके यह मेटावर्स में पहला प्रमुख बैंक बन गया है। जेपी मॉर्गन ने एक पेपर भी रिलीज किया है। इसमें बताया गया है कि कारोबार कैसे मेटावर्स में मौके पा सकते हैं। जेपी मॉर्गन का ऑनिक्‍स लाउंज- ‘मेटाजुकु' मॉल में रहता है। यह टोक्यो की हाराजुकु शॉपिंग डिस्ट्रिक्‍ट का वर्चुअल वर्जन है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Training, military, Skills, America, Trademark, Combat

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »