ब्रिटेन की एडवर्टाइजिंग अथॉरिटी ने दिया कई क्रिप्टो फर्मों को नोटिस

ब्रिटेन में नई गाइडलाइन के अनुसार, एडवर्टाइजर्स को यह स्पष्ट करना होगा कि क्रिप्टो सेगमेंट रेगुलेटेड नहीं है

ब्रिटेन की एडवर्टाइजिंग अथॉरिटी ने दिया कई क्रिप्टो फर्मों को नोटिस

क्रिप्टो एडवर्टाइजिंग फर्मों को 2 मई तक की डेडलाइन दी गई है

ख़ास बातें
  • ब्रिटेन क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बना रहा है
  • FCA को ब्रिटेन में क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए शक्तियां मिली हैं
  • हाल ही में दुबई में क्रिप्टो से जुड़े कानूनों को स्वीकृति दी गई थी
विज्ञापन
अधिक रिस्क वाले डिजिटल एसेट्स को बढ़ावा दे रही क्रिप्टो और एडवर्टाइजमेंट फर्मों को लेकर ब्रिटेन की एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (ASA) ने नाराजगी जताई है। ऐसी 50 से अधिक फर्मों को ASA ने लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के लिए आकर्षित करने और उन्हें वित्तीय रिस्क में डालने के लिए रेड अलर्ट नोटिस दिया है। एडवर्टाइजिंग फर्मों को ऐसे विज्ञापनों की समीक्षा करने के लिए कहा गया है जिससे यह पक्का हो सके कि ये विज्ञापन कानूनों का पालन करते हैं। 

ब्रिटेन में नई गाइडलाइन के अनुसार, एडवर्टाइजर्स को यह स्पष्ट करना होगा कि क्रिप्टो सेगमेंट रेगुलेटेड नहीं है और इनवेस्टर्स को क्रिप्टो में वोलैटिलिटी के कारण वित्तीय नुकसान हो सकता है। एडवर्टाइजर्स को यह बताने से भी बचने को कहा गया है कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट आसान और सभी के लिए है।  CoinDesk की रिपोर्ट के अनुसार,  ब्रिटेन में eToro और Luno जैसी क्रिप्टो फर्मों को नोटिस दिया गया है। ब्रिटेन की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए क्रिप्टो एडवर्टाइजिंग फर्मों को 2 मई तक की डेडलाइन दी गई है। इन गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों से ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) निपटेगी। FCA को ब्रिटेन सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए शक्तियां दी हैं। 

इस महीने की शुरुआत में ASA ने Floki Inu क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया था। पिछले वर्ष ब्रिटेन के सांसद Sian Berry ने लंदन के मेयर से सार्वजनिक परिवहन वाले व्हीकल्स पर क्रिप्टो से जुड़े विज्ञापनों को लेकर प्रश्न किया था। ब्रिटेन उन देशों में शामिल है जो क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए फ्रेमवर्क बना रहे हैं। 

हाल ही में दुबई में क्रिप्टो से जुड़े कानूनों को स्वीकृति दी गई थी। अमेरिका में भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर काम किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे लेकर एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें फेडरल रिजर्व से डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की संभावना तलाशने को भी कहा गया है। ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने क्रिप्टो पर टैक्स लगाने की योजना बनाई है। ऑस्ट्रेलिया में पेमेंट सिस्टम्स से जुड़े कानूनों में संशोधन किया जाना है और क्रिप्टो इनवेस्टर्स की सुरक्षा को सरकार पक्का करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो एसेट्स के लिए लाइसेंसिंग और इनकी कस्टडी पर रूल्स बनाए जा सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Advertisement, Crypto, Notice, Britain, Investors, Guidelines, Ban, Dubai
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »