बिटकॉइन समर्थक अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने कहा, 'फिएट करंसी का खेल खत्म'

अल सल्वाडोर के 40 साल के राष्ट्रपति अक्सर उनकी सरकार द्वारा खरीदे गए बिटकॉइन के बारे में ट्वीट करते रहते हैं।

बिटकॉइन समर्थक अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने कहा, 'फिएट करंसी का खेल खत्म'

Photo Credit: Facebook/Nayib Bukele

‘फिएट’ का इस्‍तेमाल रुपये या डॉलर जैसी फ‍िजिकल करंसी के संदर्भ में किया जाता है।

ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी के बड़े समर्थक हैं अल साल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति
  • बिटकॉइन को लीगल करंसी के तौर पर मान्‍यता दे चुका है अल साल्‍वाडोर
  • यह देश बिटकॉइन की माइनिंग भी शुरू करने जा रहा है
विज्ञापन
बिटकॉइन को लीगल करंसी के तौर पर इस्‍तेमाल करते हुए अल साल्वाडोर को तीन महीने हो गए हैं। सितंबर में इस देश ने बिटकॉइन को लीलग करंसी माना था। दुनियाभर में अब क्रिप्‍टो का क्षेत्र विस्तार कर रहा है और अल साल्वाडोर के क्रिप्टो समर्थक राष्ट्रपति नायब बुकेले ने एक भविष्यवाणी की है। उन्‍होंने कहा है कि फिएट करंसी के दिन अच्‍छे के लिए चले गए हैं। ‘फिएट' का इस्‍तेमाल रुपये या डॉलर जैसी फ‍िजिकल करंसी के संदर्भ में किया जाता है। बुकेले ने ट्वीट किया है कि उनके देश ने बिटकॉइन को लीगल बनाकर ‘वास्तविक क्रांति' को प्रज्वलित किया है।

अल सल्वाडोर के 40 साल के राष्ट्रपति अक्सर उनकी सरकार द्वारा खरीदे गए बिटकॉइन के बारे में ट्वीट करते रहते हैं। अपने ऑफ‍िशियल ट्विटर हैंडल से वह यह बताते रहते हैं कि कैसे बिटकॉइन अल साल्वाडोर की इकॉनमी को सपोर्ट कर रहा है। 
अपने हालिया ट्वीट में बुकेले ने उन लोगों को टारगेट किया है, जिन्होंने बिटकॉइन को वैध बनाने के अल सल्वाडोर के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि उनके क्रिप्टो समर्थित नजरिए की वजह से अल सल्वाडोर को हाल के दिनों में आलोचना और चेतावनी का सामना करना पड़ा है। 

बिटकॉइन की कीमत में अस्थिरता, कंस्‍यूमर प्रोटेक्‍शन और फाइनेंशियल स्‍टेबिलिटी जैसे खतरों को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) अल सल्वाडोर को बिटकॉइन पर चेतावनी दे चुका है। IMF नहीं चाहता है कि अल साल्‍वाडोर बिटकॉइन का इस्‍तेमाल करंसी के तौर पर करे। 

बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) के गवर्नर एंड्रयू बेली भी अल सल्वाडोर के लोगों के लिए अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। बीते दिनों उन्‍होंने सवाल किया था कि क्या अल सल्वाडोर के लोगों को बिटकॉइन से जुड़े जोखिमों के बारे में पता है।

अल सल्वाडोर के लिए दुनिया के नेताओं और फाइनेंशियल इंस्‍टीट्यूशंस की चिंता ऐसे वक्‍त में आई है, जब भारत समेत कई देश क्रिप्टोकरंसी की वैधता और रेग्‍युलेशन पर सोच रहे हैं। रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी क्रिप्‍टो क्षेत्र की आलोचना कर चुके हैं। उन्‍होंने इसे जोख‍िम से भरा और अस्‍थ‍िर बताया था। 

इन सबके बावजूद अल साल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति बुकेले अपने देश में क्रिप्टो-फ्रेंडली चीजों और गतिविधियों को अपनाकर इसे आगे बढ़ रहे हैं। देश में जगह-जगह बिटकॉइन ATM लगाए जा रहे हैं। चिवो Chivo नाम से एक बिटकॉइन वॉलेट पर काम चल रहा है, जिसे सरकार का भी समर्थन है। 

राष्‍ट्रपति बुकेले ने पिछले महीने खुलासा किया था कि उनका देश बिटकॉइन माइनिंग को ताकत देने के लिए कोंचगुआ ज्वालामुखी के बेस पर एक बिटकॉइन सिटी बनाने जा रहा है। 

अल साल्‍वाडोर के पास अब करीब 1,500 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत 76,417,935 डॉलर (करीब 574 करोड़ रुपये) है। CoinMarketCap जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर मौजूदा वक्‍त में बिटकॉइन लगभग $50,973 (लगभग 38 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »