Bitcoin पेमेंट्स लेने में मदद के लिए Strike की Shopify के साथ पार्टनरशिप

पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए Strike ने प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) सप्लायर NCR को अपने साथ जोड़ा है

Bitcoin पेमेंट्स लेने में मदद के लिए Strike की Shopify के साथ पार्टनरशिप

यह सुविधा ऑफलाइन मर्चेंट्स को भी उपलब्ध कराई जाएगी

ख़ास बातें
  • अमेरिका के मियामी में Bitcoin कॉन्फ्रेंस के दौरान इस डील की घोषणा की गई
  • मर्चेंट्स Lightning Network के जरिए बिटकॉइन में पेमेंट ले सकेंगे
  • इससे पेमेंट्स की कॉस्ट में कमी आएगी
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट ऐप Strike ने Lightning Network के जरिए मर्चेंट्स को बिटकॉइन में पेमेंट्स लेने में मदद के लिए ई-कॉमर्स कंपनी Shopify और ऑल्टरनेटिव पेमेंट प्रोवाइडर Blackhawk Network के साथ पार्टनरशिप की है। इसकी घोषणा Strike के CEO Jack Mallers ने अमेरिका के मियामी में Bitcoin कॉन्फ्रेंस के दौरान की। Lightning Network लेयर-2 पेमेंट और कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल है जिसे बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। इससे ट्रांजैक्शंस को ऑफ-चेन प्रोसेस किया जा सकता है। पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए Strike ने प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) सप्लायर NCR को अपने साथ जोड़ा है। 

Strike ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नए इंटीग्रेशन से Shopify के मर्चेंट्स दुनिया भर में कस्टमर्स से Lightning Network के जरिए अमेरिकी डॉलर के तौर पर बिटकॉइन में पेमेंट्स प्राप्त कर सकेंगे। Mallers ने कहा, "Shopify के साथ पार्टनरशिप से मर्चेंट्स बिटकॉइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एक सस्ते और तेज तरीके से डॉलर प्राप्त कर सकेंगे। Lightning Network एक ग्लोबल पेमेंट्स नेटवर्क है जो कॉस्ट को कम करता है और स्पीड को बढ़ाता है।" 

इस पार्टनरशिप से दुनिया भर में कस्टमर्स की एक बिटकॉइन Lightning Network एनेबल्ड वॉलेट के साथ  Strike की पेमेंट सर्विस तक पहुंच होगी। इनमें 7 करोड़ से अधिक Cash ऐप यूजर्स शामिल हैं। Blackhawk Network के साथ लगभग चार लाख स्टोर्स जुड़े हैं। 

Mallers ने बताया कि यह सुविधा ऑफलाइन मर्चेंट्स को भी उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें वॉलमार्ट और मैकडॉनल्ड जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसमें अमेरिका में कारोबार करने वाले मर्चेंट्स की एक बड़ी संख्या है। हाल ही में दुबई के एक स्कूल ने ट्यूशन फीस का भुगतान Bitcoin और Ether में लेने की शुरुआत की थी। यह मिडल ईस्ट में ऐसा करने वाला पहला स्कूल होगा। Citizens School ने यह फैसला दुबई में हाल ही में वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने वाले कानून के लागू होने के बाद किया है। इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट्स को प्रोसेस करने वाले एक डिजिटल करेंसी प्लेटफॉर्म के साथ टाई-अप किया गया है। UAE के प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने पिछले महीने वर्चुअल एसेट्स के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट पर नियंत्रण के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( VARA) भी बनाई गई थी।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Strike, Bitcoin, Payments, America, Blockchain, Dubai
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »