एक्रेडिएटेड इनवेस्टर्स के क्रिप्टो एसेट्स को मान्यता देगी सिंगापुर की ADDX

ऐसा करने वाली यह सिंगापुर की पहली फाइनेंशियल फर्म है। इससे फाइनेंशियल सेक्टर में क्रिप्टोकरेंसीज का महत्व बढ़ने का संकेत मिल रहा है

एक्रेडिएटेड इनवेस्टर्स के क्रिप्टो एसेट्स को मान्यता देगी सिंगापुर की ADDX

ADDX के इनवेस्टर्स में सिंगापुर एक्सचेंज शामिल है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसीज का वैल्यूएशन डिस्काउंट रेट्स पर किया जाएगा
  • इससे फाइनेंशियल फर्मों को क्लाइंट्स की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है
  • पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट आई है
विज्ञापन
सिंगापुर की प्राइवेट सिक्योरिटीज फर्म ADDX ने कहा है कि वह हाई नेटवर्थ क्लाइंट्स के एसेट्स का आकलन करने में उनकी क्रिप्टोकरेंसीज को भी शामिल करेगी। ऐसा करने वाली वह सिंगापुर की पहली फाइनेंशियल फर्म है। इससे फाइनेंशियल सेक्टर में क्रिप्टोकरेंसीज का महत्व बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इससे फाइनेंशियल फर्मों को अपने क्लाइंट्स की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

 Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, ADDX के इनवेस्टर्स में सिंगापुर एक्सचेंज शामिल है। फर्म ने एक स्टेटमेंट में कहा कि वह अधिक मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसीज को ही मान्यता देगी और इनका वैल्यूएशन डिस्काउंट रेट्स पर किया जाएगा। ADDX के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Oi Yee Choo ने कहा, "क्रिप्टोकरेंसीज बरकरार रहने वाली हैं। बहुत से इनवेस्टर्स के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने के कारण इसे पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर मान्यता देना उचित होगा।" सिंगापुर के रेगुलेशंस के तहत एक्रेडिएटेड इनवेस्टर्स के तौर पर योग्य होने के लिए पिछले 12 महीनों में न्यूनतम 3 लाख सिंगापुर डॉलर की इनकम, 1 करोड़ सिंगापुर डॉलर के नेट फाइनेंशियल एसेट्स या 2 करोड़ सिंगापुर डॉलर के नेट पर्सनल एसेट्स होने चाहिए। 

फर्म ने बताया कि वह केवल नेट पर्सनल एसेट्स की कैटेगरी में क्रिप्टोकरेंसीज को स्वीकार करेगी और Bitcoin या Ether की होल्डिंग्स की वैल्यू को कैलकुलेट करने पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट रेट लागू किया जाएगा। स्टेबलकॉइन USDC के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट होगा।

क्रिप्टोकरेंसीज को कुछ वर्ष पहले तक रिस्क उठाने की क्षमता रखने वाले इनवेस्टर्स के लिए एक एसेट माना जाता था। कोरोना महामारी के दौरान क्रिप्टोकरेंसीज की लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट आई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू पिछले वर्ष नवंबर में उच्च स्तर से घटकर आधे से भी कम हो गई है। क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज घटने से इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू घटकर लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर रह गई है। ADDX को उम्मीद है कि वह आगामी वर्षों में अपने क्लाइंट्स को उनके क्रिप्टो एसेट्स को सामान्य करेंसी में कन्वर्ट करने की सुविधा दे सकेगी। क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर बहुत से देशों में रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। इससे इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Singapore, Bitcoin, Clients, Investment, Ether, Regulations
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »