Shiba Inu का बर्न रेट 250% बढ़ा, व्हेल्स ने खरीदें 312 खरब SHIB

शिबा इनु का बर्न रेट पिछले 24 घंटों में 250 प्रतिशत बढ़ गया है जिसका कारण व्हेल अकाउंट द्वारा 312 खरब शिबा इनु टोकनों की खरीद को माना जा रहा है

Shiba Inu का बर्न रेट 250% बढ़ा, व्हेल्स ने खरीदें 312 खरब SHIB

पिछले 24 घंटों में 17 करोड़ शिबा इनु टोकन बर्न किए गए हैं

ख़ास बातें
  • वैल्यू में इजाफे के कारण बड़े व्हेल अकाउंट्स शिबा इनु की ओर आकर्षित
  • टॉप 100 व्हेल्स में जमकर हो रहे शिबा इनु पर्चेज ट्रांजैक्शन
  • व्हेल अकाउंट द्वारा 312 खरब शिबा इनु खरीदे गए
विज्ञापन
Shiba Inu इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। क्रिप्टो इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर टोकन अपने ट्रेडिंग वॉल्यूम और बर्न रेट से सबका ध्यान खींच रहा है। अब ताजा खबर है कि शिबा इनु का बर्न रेट पिछले 24 घंटों में 250 प्रतिशत बढ़ गया है। इसका कारण व्हेल अकाउंट द्वारा 312 खरब शिबा इनु टोकनों की खरीद को माना जा रहा है। शिबा इनु के लिए व्हेल में ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी बढ़ गया है। एक गुमनाम व्हेल ने हाल ही में 30 करोड़ खरब SHIB टोकन खरीदे हैं, जिसने मार्केट को हैरान कर दिया है। बर्निंग रेट में इतनी बड़ी बढ़ोत्तरी का कारण इसी पर्चेज को माना जा रहा है।

शिबा इनु के लिए बर्निंग ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Shibburn के अनुसार पिछले 24 घंटों में 17 करोड़ शिबा इनु टोकन बर्न किए गए हैं। इसके चलते शिबा इनु का बर्न रेट 250 प्रतिशत बढ़ गया है। जितना अधिक बर्न रेट बढ़ता है, मार्केट में टोकन की कीमत बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है। पिछले 50 दिनों के भीतर शिबा इनु ने इसकी वैल्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर ली है। 

वैल्यू में इजाफे के कारण बड़े व्हेल अकाउंट्स शिबा इनु की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में टॉप 100 व्हेल्स में जमकर शिबा इनु पर्चेज ट्रांजैक्शन किए जा रहे हैं और इसी कारण यह व्हेल्स के लिए फेवरेट होल्डिंग क्रिप्टोकरेंसी में टॉप टोकन बन गया है। व्हेल्स की इस एक्टिविटी का असर शिबा इनु की कीमत पर साफ देखा जा सकता है जो पिछले कई दिनों से बढ़ रही है। 

इससे पहले शिबा इनु कार्ड का मार्केट में आना इसके बर्न रेट में बढ़ोत्तरी का कारण बना था। शीबा इनु इकोसिस्टम में एक नया बर्निंग मैकेनिज्म जोड़ा गया है जो हर बार कार्ड से खरीदारी करने पर कुछ मात्रा में टोकन बर्न करता है। इसके अलावा टोकन का ट्रेडिंग वॉल्यूम भी पिछले 24 घंटों में बहुत अधिक बढ़ गया है। Shiba Inu को होल्ड करने वाले टॉप 100 व्हेल्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम 511% के रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गया है। इसके साथ ही टोकन का औसत बैलेंस 26.58% से बढ़ गया है और इसकी औसत वैल्यू में 24.18% की वृद्धि हो गई है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में यह इजाफा एक्टिव एड्रेसेज में आई बढ़ोत्तरी के कारण हुआ बताया जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »