Ethereum व्हेल्स की बड़ी परचेज से Shiba Inu के प्राइस में तेजी 

दो Ethereum व्हेल्स ने 530 अरब से अधिक SHIB तीन बड़ी ट्रांजैक्शंस में खरीदे हैं। Ethereum व्हेल Gimli की इन ट्रांजैक्शंस में अधिक हिस्सेदारी है

Ethereum व्हेल्स की बड़ी परचेज से Shiba Inu के प्राइस में तेजी 

Ethereum व्हेल Gimli की इन ट्रांजैक्शंस में अधिक हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • इसमें पिछले एक दिन के दौरान 3.30 प्रतिशत से अधिक की तेजी है
  • दो Ethereum व्हेल्स ने 530 अरब से अधिक SHIB खरीदे हैं
  • इस सप्ताह की शुरुआत से क्रिप्टो मार्केट पर दबाव है
विज्ञापन
लोकप्रिय मीम कॉइन्स में शामिल Shiba Inu के प्राइस में Ethereum whales की ओर से बड़ी खरीदारी करने के कारण कुछ तेजी आई है। इस सप्ताह की शुरुआत से मैक्रो इकोनॉमिक चिंताओं के कारण क्रिप्टो मार्केट पर दबाव है। कुछ बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में काफी बिकवाली हुई है। 

CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर SHIB का प्राइस लगभग 0.00001080 डॉलर पर था। इसमें पिछले एक दिन के दौरान 3.30 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। WhaleStats की रिपोर्ट में बताया गया है कि दो Ethereum व्हेल्स ने 530 अरब से अधिक SHIB तीन बड़ी ट्रांजैक्शंस में खरीदे हैं। Ethereum व्हेल Gimli की इन ट्रांजैक्शंस में अधिक हिस्सेदारी है। यह व्हेल अधिकतर SHIB पर दांव लगाता है। इसके पास Shiba Inu की काफी होल्डिंग है। इसके अलावा एक अन्य Ethereum व्हेल BlueWhale0159 ने भी SHIB को बड़ी मात्रा में खरीदा है। इस व्हेल की भी SHIB में काफी दिलचस्पी है। 

Shiba Inu के  Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा।  प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। ये टोकन SHIB के मेटावर्स के और फेज शुरू होने पर इस्तेमाल किए जाएंगे। 

इस बारे में SHIB की टीम ने बताया था, "इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मेटावर्स डिवेलपमेंट के भुगतान के लिए होगा। टीम ने एक न्यूट्रल कॉइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे सभी सोर्सेज को भुगतान करने के लिए स्टेबलकॉइन के तौर पर बेचा जा सकता है। हमारा इकोसिस्टम का इस्तेमाल करने से रिस्क होगा।" इस मीम कॉइन से जुड़ी कम्युनिटी को इसके मेटावर्स में लैंड खरीदने पर वित्तीय पुरस्कार देने का वादा भी किया गया है। वर्चुअल प्लॉट खरीदने वाले अप्रत्यक्ष तौर पर आमदनी हासिल करने के साथ ही इन-गेम रिसोर्सेज और रिवॉर्ड्स भी ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को एक व्यक्तिगत स्पेस मिलेगा जहां वे अपने प्रोजेक्ट्स बना सकेंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Selling, SHIB, Transactions, Market, whales, Pressure
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »