Neon ने लॉन्च की दुनिया की पहली NFT वेंडिंग मशीन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी खरीद सकेंगे टोकन

Solana ब्लॉकचेन पर निर्मित, Neon एक क्रिप्टो स्टार्टअप है, जो एनएफटी मार्केटप्लेस और गैलरी के रूप में काम करता है। इसकी एनएफटी वेंडिंग मशीन कांच से बनी है, जो नियॉन पिंक और ब्लू रोशनी में चमकती है।

Neon ने लॉन्च की दुनिया की पहली NFT वेंडिंग मशीन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी खरीद सकेंगे टोकन

इसके जरिए लोग फिएट करेंसी, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का उपयोग कर डिज़िटल कलेक्टिबल्स या एनएफटी खरीद सकेंगे

ख़ास बातें
  • न्यूयॉर्क शहर में 29 जॉन स्ट्रीट स्थापित की गई है यह NFT वेंडिंग मशीन
  • फिएट मनी, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर खरीद सकते हैं NFT
  • अधिकांश मार्केटप्लेस केवल क्रिप्टो के बदले NFT खरीदने ऑप्शन देते हैं
विज्ञापन
Neon NFT मार्केटप्लेस ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 29 जॉन स्ट्रीट पर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के लिए एक खास वेंडिंग मशीन स्थापित की है। यह अपनी तरह की पहली NFT वेंडिंग मशीन है, जिसके जरिए लोग फिएट करेंसी, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का उपयोग कर डिज़िटल कलेक्टिबल्स या एनएफटी खरीद सकेंगे। यह वेंडिंग मशीन एनएफटी में रुचि रखने वाले लोगों को NFT खरीदने का एक अनोखा अनुभव देगी, और साथ ही लोगों को क्रिप्टोकरेंसी के अलावा कई अन्य पेमेंट विकल्प चुनने का मौका भी देगी। बता दें, अधिकांश एनएफटी मार्केटप्लेस आमतौर पर केवल क्रिप्टोकरेंसी के बदले NFT खरीदने का ऑप्शन देते हैं।

Solana ब्लॉकचेन पर निर्मित, Neon एक क्रिप्टो स्टार्टअप है, जो एनएफटी मार्केटप्लेस और गैलरी के रूप में काम करता है। इसकी एनएफटी वेंडिंग मशीन कांच से बनी है, जो नियॉन पिंक और ब्लू रोशनी में चमकती है।

Neon के सह-संस्थापक जॉर्डन बिरनहोल्ट्ज (Jordan Birnholtz) का इरादा सभी क्रिप्टो-होल्डर्स के साथ-साथ नॉन-क्रिप्टो जनता को NFT का मालिक होने का मौका देना है।

Birnholtz का कहना है कि "आपको भाग लेने के लिए इथेरियम रखने, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट लिखने, गैस की लागत का पेमेंट करने या ब्लॉकचेन ब्लॉकचेन्स को ब्रिज करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनएफटी की खरीद-बिक्री को रहस्य बने रहने की जरूरत नहीं है।'

यह एनएफटी वेंडिंग मशीन कॉन्सेप्ट उन आर्टिस्ट की पहुंच को बढ़ाने का काम भी करेगी। वर्तमान में जो आर्टिस्ट OpenSea और LookRare जैसे प्लेटफॉर्म पर NFT के रूप में अपना काम बेच रहे हैं, उनके खरीदार के रूप में केवल क्रिप्टो मालिक हैं, लेकिन इस वेंडिंग मशीन से उनके आर्ट वह व्यक्ति भी खरीद सकेगा, जो क्रिप्टो होल्ड नहीं करता है।

Birnholtz आगे कहते हैं कि "जबकि केवल दो प्रतिशत अमेरिकियों के पास डिजिटल वॉलेट हैं, 80 प्रतिशत के पास क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड है। हमारा लक्ष्य सभी को डिज़िटल आर्ट बेचने की अनुमति देकर कलाकारों और रचनाकारों का समर्थन करना है, और जो कोई भी कलेक्टर बनना चाहता है, उसकी मदद करना है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »