खुद को NFT की दुनिया से दूर रखना चाहती है NASA, किएटर्स के लिए जारी की चेतावनी

निश्चित तौर पर NASA द्वारा इस तरह की चेतावनी जारी होना जाहिर था, क्योंकि हाल के दिनों में, कुछ एनएफटी और मेटावर्स प्रोजेक्ट ने नासा के साथ अपने जुड़ाव का हवाला दिया है।

खुद को NFT की दुनिया से दूर रखना चाहती है NASA, किएटर्स के लिए जारी की चेतावनी

NASA ने खुद को फिलहाल metaverse से जुड़ा नहीं बताया है

ख़ास बातें
  • NASA को Logo, तस्वीरों, ऑडियो, वीडियो आदि के NFT कनवर्ज़न से शिकायत
  • एजेंसी अपने सभी कंटेंट को शैक्षिक उद्देश्यों के लिए कराती है उपलब्ध
  • metaverse प्रोजेक्ट में शामिल होने को लेकर भी अभी तक नहीं की है पुष्टि
विज्ञापन
दुनिया भर में क्रिप्टो-सपोर्टिंग ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blockchain technology) में उछाल देखने को मिल रहा है, और इसी के साथ ब्लॉकचेन से जुड़ी कई गलट गतिविधी भी देखने को मिल रही है। शायद यही वजह है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने स्पष्ट किया है कि वह नहीं चाहती कि उसके किसी भी कंटेंट को डिज़िटल एसेट के तौर पर NFT में बदला जाए या नीलाम किया जाए। एनएफटी या नॉन-फंजिबल टोकन एक डिज़िटल कलेक्शन होता है, जो ब्लॉकचेन पर आधारित होता है। इसमें वीडियो क्लिप, गेम अवतार, आर्टपीस, तस्वीर आदि जैसी कई चीजें शामिल हैं।

NASA ने एक पोस्ट के जरिए चेतावनी जारी की है कि एजेंसी के लोगो (logo), तस्वीरों, ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो क्लिप और किसी अन्य प्रकार की फाइलों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा "नासा दिशानिर्देशों के अनुसार अपने तस्वीरों व वीडियो को शैक्षिक और सूचना उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराती है। नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) किसी के स्वामित्व वाले डिज़िटल टोकन होते हैं, जो एक तरह की डिज़िटल संपत्ति है। नासा नहीं चाहती कि इन उद्देश्यों के लिए उसकी संपत्ति का उपयोग किया जाए।"

निश्चित तौर पर NASA द्वारा इस तरह की चेतावनी जारी होना जाहिर था, क्योंकि हाल के दिनों में, कुछ एनएफटी और मेटावर्स प्रोजेक्ट ने नासा के साथ अपने जुड़ाव का हवाला दिया है। अक्टूबर 2021 में इथेरियम-आधारित मेटावर्स - "Mars4" ने लोगों से वादा किया था कि वे उन्हें वर्चुअल दुनिया में रेड प्लेनेट (मार्स) का एक टुकड़ा रखने का मौका देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्च का इंतज़ार कर रहा metaverse, NASA के मंगल ग्रह के भूभाग के 3D मैप पर बनाया गया है।

नासा ने अभी तक इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NFT, NFT Auction, NFT collection, NFT News, NASA, NASA NFT
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »