माइक टायसन की NFT में एंट्री,  Binance पर लॉन्च की  Mystery Box सीरीज

इसमें टायसन के बॉक्सिंग करियर से जुड़े आर्टवर्क्स और इमेज शामिल हैं। इस NFT सीरीज के सभी बायर्स को अतिरिक्त रिवॉर्ड्स भी मिल सकते हैं

माइक टायसन की NFT में एंट्री,  Binance पर लॉन्च की  Mystery Box सीरीज

Binance के मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए 15,000 Mystery Box उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • बायर्स को इस वर्ष तीन फ्री NFT एयरड्रॉप भी मिलेंगे
  • NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से यूनीक आइटम्स के टोकन ऑथेंटिकेट होते हैं
  • इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता
विज्ञापन
बॉक्सिंग में बड़ी सफलताएं हासिल कर चुके माइक टायसन ने अब नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के एरिया में कदम रखा है। उन्होंने Binance NFT मार्केटप्लेस पर 'Mystery Box' कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें टायसन के बॉक्सिंग करियर से जुड़े आर्टवर्क्स और इमेज शामिल हैं। इस NFT सीरीज के सभी बायर्स को अतिरिक्त रिवॉर्ड्स भी मिल सकते हैं। 

Binance के मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए 15,000 Mystery Box उपलब्ध हैं और प्रत्येक बायर अधिकतम 50 बॉक्स खरीद सकता है। स्वीडन के अवॉर्ड विजेता इलस्ट्रेटर और NFT आर्टिस्ट Henric Aryee ने टायसन के कलेक्शन के लिए डिजिटल कलेक्टिबल्स को डिजाइन किया है। आर्टवर्क्स के अलावा टायसन के ऑटोग्राफ वाले टी शर्ट और ग्लब्स जैसे आइटम्स के डिजिटाइज वर्जन भी खरीदे जा सकेंगे। बायर्स को इस वर्ष तीन फ्री NFT एयरड्रॉप भी मिलेंगे। Binance ने बताया, "Mystery Box होल्डर्स एक अन्य वेब पोर्टल से कनेक्ट हो सकंगे जो माइक टायसन के Binance Mystery Box NFT के स्वामित्व को वेरिफाई करेगा। वेरिफिकेशन के बाद सभी बायर्स अपने वॉलेट एड्रेस डाल सकेंगे और उन्हें इस वर्ष स्पेशल एडिशन माइक टायसन NFT के तीन फ्री एयरड्रॉप मिलेंगे। 

टायसन अकेले ऐसे बॉक्सर नहीं हैं जिन्होंने अपने डिजिटल कलेक्टिबल्स रिलीज कर NFT सेगमेंट में शुरुआत की है। पिछले महीने दो बार के वर्ल्ड हेवीवेट बॉक्सिंग चैम्पियन Wladimir Klitschko ने OpenSea मार्केटप्लेस पर NFT सीरीज रिलीज की थी। यूक्रेन के इस बॉक्सर ने रूस के साथ युद्ध के बीच अपने देश के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से यह कोशिश की थी। 

हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। पिछले वर्ष NFT की सेल्स लगभग 25 अरब डॉलर (लगभग 1,84,700 करोड़ रुपये) की थी। NFT की लोकप्रियता बढ़ने के साथ इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। इन मामलों में बहुत से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Boxing, NFT, Mike Tyson, Binance, Marketplace, Series, Digital
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »