बिटकॉइन में बढ़ रही सॉफ्टवेयर कंपनियों की दिलचस्पी, Microsoft कर सकती है इनवेस्टमेंट

इससे पहले अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla और सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट किया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके लिए अपने शेयरहोल्डर्स से फीडबैक मांगा है
  • माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉकचेन फर्म ConsenSys में भी इनवेस्टमेंट किया है
  • क्रिप्टो सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है

इससे पहले कंपनी ने क्रिप्टो और Web3 में बिजनेस की संभावना तलाशी थी

क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी के बावजूद इनवेस्टर्स की इसमें दिलचस्पी बढ़ रही है। इस सेगमेंट में सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी दांव लगाना शुरू कर दिया है। MicroStrategy के बाद बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल  Microsoft भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए अपने शेयरहोल्डर्स से फीडबैक मांगा है। 

माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले कंपनी ने क्रिप्टो और Web3 में बिजनेस की संभावना तलाशी थी लेकिन इसने बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को अपनी बैलेंस शीट में नहीं जोड़ा है। लगभग दो वर्ष पहले कंपनी ने 'डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डिवेलपमेंट - क्रिप्टोकरेंसीज' की पोजिशन को लिस्ट किया था। इससे संकेत मिला था कि यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में एक्सपैंशन करना चाहती है। माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉकचेन फर्म ConsenSys में भी इनवेस्टमेंट किया है। 

इससे पहले अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla और सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट किया था। हाल ही में MicroStrategy ने बिटकॉइन में लगभग 1.1 अरब डॉलर की खरीदारी की है। इस कंपनी ने लगभग 18,300 बिटकॉइन खरीदे थे। MicroStrategy ने बताया था कि ये बिटकॉइन छह अगस्त से 12 सितंबर के बीच खरीदे गए हैं। यह पिछले तीन वर्षों में कंपनी की बिटकॉइन की सबसे अधिक खरीदारी है। इससे पहले MicroStrategy ने फरवरी 2021 में 19,452 बिटकॉइन खरीदे थे। इसके पास लगभग 2,44,800 बिटकॉइन हो गए हैं। इनकी वैल्यू लगभग 14 अरब डॉलर की है। यह बिटकॉइन की कुल उपलब्ध संख्या का लगभग एक प्रतिशत है। BlackRock का iShares Bitcoin Trust लगभग 20 अरब डॉलर के एसेट्स के साथ सबसे बड़ा बिटकॉइन फंड है। 

MicroStrategy की कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी में क्रिप्टोकरेंसी खरीदना शामिल है। इसने लगभग चार वर्ष पहले बिटकॉइन को खरीदना शुरू किया था। कंपनी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इसके लिए इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज का कारण बताया था। इस वजह से बिटकॉइन के समर्थकों ने MicroStrategy की प्रशंसा भी की थी। इस वर्ष कंपनी का शेयर प्राइस काफी बढ़ा है। पिछले वर्ष के अंत में MicroStrategy और इसकी सब्सिडियरीज ने लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे थे। यह कदम कंपनी ने अपने रिजर्व एसेट्स की वैल्यू को बरकरार रखने के लिए उठाया था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.