चीन में Crypto बैन के बावजूद McDonald's China ने लॉन्च किया पहला नॉन फंजीबल टोकन (NFT)

चीन में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर चीनी सरकार के कड़े रुख के बावजूद McDonald's China ने Big Mac Rubik Cube नाम से अपना पहला नॉन फंजीबल टोकन (NFT) लॉन्च किया है।

चीन में Crypto बैन के बावजूद McDonald's China ने लॉन्च किया पहला नॉन फंजीबल टोकन (NFT)

कंपनी के इस लॉन्च का मकसद चीन के भीतर McDonald's के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाना है।

ख़ास बातें
  • McDonald's China ने Big Mac Rubik Cube नाम से लॉन्च किया नॉन फंजीबल टोकन।
  • McDonald's China का ये कदम सरकार के रुख के उलट महसूस होता है।
  • चीनी सरकार क्रिप्टो ट्रेडिंग पर पूरी तरह से बैन लगा चुकी है।
विज्ञापन
चीन में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर चीनी सरकार के कड़े रुख के बावजूद McDonald's China ने Big Mac Rubik Cube नाम से अपना पहला नॉन फंजीबल टोकन (NFT) लॉन्च किया है। लॉन्च का मकसद चीन के भीतर McDonald's के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाना है।

CoinTelegraph की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि McDonald's China ने 8 अक्टूबर को अपने Big Mac Rubik Cube एनएफटी से पर्दा उठाया और इनमें से 188 टोकन लकी कस्टमर्स और कर्मचारियों को लिमिटेड गिफ्ट के रूप में दिए जाने हैं। NFT का डिजाइन चीन के शंघाई में मैकडॉनल्ड्स के नए थ्री डायमेंशनल ऑफिस स्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका उद्घाटन भी उसी दिन हुआ था।

इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि फिलहाल चीनी सरकार क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन पर पूरी तरह से नकेल कसने में लगी हुई है। McDonald's China द्वारा उठाया गया ये कदम सरकार के रुख के उलट महसूस होता है। एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि इसे Confluux पब्लिक ब्लॉकचेन पर बनाया गया है और Cocafe नामक डिजिटल ऐसेट बनाने वाली फर्म के सहयोग से बनाया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि हर एक NFT अपने आप में यूनीक है, इसे तोड़ा नहीं जा सकता है और न ही इसके साथ कोई छेड़छाड़ की जा सकती है। 

हालांकि किसी फास्ट-फूड चेन के लिए यह पहला बार किया गया कारनामा नहीं है। सितंबर में प्रतिद्वंद्वी Burger King ने अपना एनएफटी अभियान Keep It Real Meals भी शुरू किया। जिसे एनएफटी मार्केटप्लेस Sweet पर नीलाम किया गया था। Budweiser और Taco Bell जैसे ब्रांड भी इस साल की शुरुआत में इस क्षेत्र में शामिल हुए। अगस्त में पॉपुलर बियर ब्रांड Budweiser ने अपने ट्विटर डिस्प्ले पिक्चर में हाथ से तैयार बियर रॉकेट एनएफटी को लगाया। इसे उसने 8 ईथर में खरीदा था, जो उस समय लगभग 26,000 डॉलर (लगभग 19,64,054 रुपये) का था। इस चेन ने 30 ईथर के लिए एक इथेरियम डोमेन नेम beer.eth भी रजिस्टर किया जो उस समय लगभग 100,000 डॉलर (लगभग 75,54,055 रुपये) का था। Taco Bell ने भी इस साल की शुरुआत में एनएफटी सर्कल में प्रवेश किया क्योंकि उसने एनएफटी मार्केटप्लेस Rarible पर टैको-थीम वाले GIFs और इमेज की बिक्री की घोषणा की।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurency, Cryptocurrecny News
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »