क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin को मिली 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग

Coinbase जैसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों को पिछले तिमाही में रेवेन्यू का नुकसान हुआ है और क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू भी बहुत घटी है लेकिन KuCoin को अपने प्रदर्शन में कई गुना सुधार होने की उम्मीद है

क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin को मिली 15 करोड़ डॉलर की फंडिंग

इससे KuCoin का वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 10 अरब डॉलर हो गया है

ख़ास बातें
  • एक्सचेंज ने क्रिप्टो वॉलेट और NFT प्लेटफॉर्म शुरू करने की योजना बनाई है
  • सिक्योरिटी को भी मजबूत रखने पर भी एक्सचेंज जोर दे रहा है
  • हाल के महीनों में KuCoin ने Web3 सेगमेंट में आगे बढ़ने की कोशिश की है
विज्ञापन
क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin को एक फंडिंग राउंड में लगभग 15 करोड़ डॉलर मिले हैं। इसकी योजना डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) पर बेस्ड प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ाने की है। इस फंडिंग के साथ KuCoin का वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 10 अरब डॉलर हो गया है। 

इसने क्रिप्टो वॉलेट, GameFi और NFT प्लेटफॉर्म शुरू करने की तैयारी की है। KuCoin ने एक स्टेटमेंट में बताया, "नई फंडिंग से सेंट्रलाइज्ड ट्रेडिंग सर्विसेज के अलावा Web3 में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। KuCoin के कम्युनिटी मेंबर्स की ओर से बनाई गई पब्लिक चेन KCC भी एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर होगा जहां डीसेंट्रलाइज्ड सिस्टम को तैयार किया जाएगा।" Coinbase जैसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों को पिछले तिमाही में रेवेन्यू का नुकसान हुआ है और क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू भी बहुत घटी है लेकिन KuCoin को अपने प्रदर्शन में कई गुना सुधार होने की उम्मीद है। इसके लिए यह KuCoin कोर ट्रेडिंग सिस्टम को बेहतर वर्जन डिवेलप कर रहा है। 

 इसके साथ ही एक्सचेंज का जोर सिक्योरिटी को भी मजबूत रखने पर है। इससे एक्सचेंज के यूजर्स और इसके प्लेटफॉर्म पर ट्रेड होने वाले क्रिप्टो एसेट्स की सिक्योरिटी को पक्का किया जा सकेगा। Circle Ventures और Jump Crypto जैसी कुछ वेंचर कैपिटल फर्मों ने KuCoin में फंड लगाया है। इससे इन इनवेस्टर्स के क्रिप्टो एक्सचेंज बिजनेस पर विश्वास का संकेत मिलता है। KuCoin के CEO Johnny Lyu ने कहा, "प्रमुख इनवेस्टर्स के एक्सचेंज पर विश्वास से हमारा यह उद्देश्य और मजबूत होता है कि लगभग सभी लोग क्रिप्टो के साथ होंगे।"

कुछ वर्ष पहले KuCoin को 2 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट मिला था। CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, यह पांचवां सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। हाल के महीनों में KuCoin ने Web3 सेगमेंट में आगे बढ़ने की कोशिश की है। इसने पिछले वर्ष मेटावर्स में अपना नया ऑफिस शुरू किया था। हाल के महीनों में कुछ बड़ी कंपनियों ने मेटावर्स से जुड़ी योजनाओं की घोषणा की है। Bloomberg Intelligence ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा था कि मेटावर्स का मार्केट 2024 तक 800 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। कैरिबियाई देश बारबाडोस ने मेटावर्स में एक डिजिटल दूतावास खोलने की योजना बनाई है। दुबई में हाल ही में बनाई गई अथॉरिटी VARA ने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी पर काम शुरू कर दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Security, Exchange, Market, Value, System, Coinbase
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »