हैक अटैक से DeFi प्रोटोकॉल Badger पर 12 करोड़ डॉलर के Bitcoin, Ethereum का नुकसान

अटैक के बाद प्रोटोकॉल का टोकन "BADGER" 16 प्रतिशत गिरा है और CoinMarketCap के अनुसार यह भी लगभग 20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है

हैक अटैक से DeFi प्रोटोकॉल Badger पर 12 करोड़ डॉलर के Bitcoin, Ethereum का नुकसान

अटैक का पिछले महीने पता चला था और इसकी जांच की जा रही है

ख़ास बातें
  • हैक अटैक के बाद प्रोटोकॉल का टोकन "BADGER" 16 प्रतिशत गिरा है
  • इससे फर्म को 2,100 Bitcoin और 151 Ethereum का नुकसान हुआ है
  • इस अटैक का कारण प्रोटोकॉल के यूजर इंटरफेस में कमी हो सकता है
विज्ञापन
डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्रोटोकॉल Badger DAO पर एक हैक अटैक के कारण 12 करोड़ डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) की कीमत के Bitcoin और Ethereum का नुकसान हुआ है। अटैक का पिछले महीने पता चला था और इसकी जांच की जा रही है। Badger ने सभी स्मार्ट कॉन्टैक्ट्स के साथ ही एसेट विड्रॉल पर भी रोक लगा दी है। इस अटैक का कारण प्रोटोकॉल के यूजर इंटरफेस में कमी हो सकता है। Badger ने इस मामले की कुछ जानकारी ट्विटर पर दी है। इसमें कहा गया है, "हमारी जांच चल रही है और हम जल्द ही और जानकारी देंगे।"

अटैक के बाद प्रोटोकॉल का टोकन "BADGER" 16 प्रतिशत गिरा है और CoinMarketCap के अनुसार यह भी लगभग 20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। Badger डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गनाइजेशन (DAO) DeFi एप्लिकेशंस पर Bitcoin का कोलेट्रल के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। डेटा एनालिटिक्स फर्म PeckShield ने बताया कि इस हैक अटैक से फर्म को 2,100  Bitcoin और 151 Ethereum का नुकसान हुआ है। Bitcoin का मौजूदा प्राइस लगभग लगभग 59,900 डॉलर और Ethereum का 4,800 डॉलर है।

फर्म ने बताया, "Badger ने इस अटैक की जांच के लिए डेटा फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को जिम्मेदारी दी है। इस बारे में अमेरिका और कनाडा में अथॉरिटीज को जानकारी दी गई है और Badger बाहरी जांच में सहयोग करने के साथ ही खुद भी जांच कर रहा है।" 

क्रिप्टो मार्केट में अभी तेजी का दौर है। मार्केट रिसर्च ट्रैकर CoinGecko के अनुसार, इसका कुल मार्केट कैप लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर का है। सायबर अपराधी क्रिप्टो एसेट्स को चुराने के लिए क्रिप्टो होल्डर्स, इनवेस्टर्स और एक्सचेंजों को निशाना बना रहे हैं। अक्टूबर में एक बड़े हैक अटैक में Ethereum पावर्ड लेंडिंग प्रोटोकॉल, Cream Finance को 13 करोड़ डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स का नुकसान हुआ था। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने पिछले महीने कहा था कि सायबर अपराधी क्रिप्टो एसेट्स में सेंध लगाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वर्ष क्रिप्टो से जुड़े कुल अपराध लगभग 10.52 अरब डॉलर (लगभग 79,194 करोड़ रुपये) के थे। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ ही बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स को भी नुकसान हुआ था।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Badger Dao, Bitcoin, Ethererum, DeFi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »