Georgia बन रहा है क्रिप्टो माइनर्स की सबसे पसंदीदा जगह, जानें क्या है वजह

रिपोर्ट बताती है कि जॉर्जिया में बिजली की कम कीमतों और बड़ी मात्रा में परमाणु और सौर ऊर्जा की उपलब्धता के चलते इस राज्य ने माइनर्स को काफी आकर्षित किया है।

Georgia बन रहा है क्रिप्टो माइनर्स की सबसे पसंदीदा जगह, जानें क्या है वजह

Bitmain Technologies Ltd. ने सितंबर में घोषणा की थी कि कंपनी Georgia में 56,000 और माइन ला रही है

ख़ास बातें
  • जनवरी के अंत तक माइनिंग पूल में इस्तेमाल हुई 34% से अधिक कंप्यूटिंग पावर
  • सस्ती और क्लीन एनर्जी कर रही है माइनिंग कंपनियों को आकर्षित
  • Bitmain ने सितंबर में राज्य में 56,000 माइनर्स लाने की घोषणा की थी
विज्ञापन
चीन ने पिछले कुछ समय से क्रिप्टो माइनिंग पर शिकंजा कसा हुआ है। इतना ही नहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि रूस भी क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगाने पर विचार कर रहा है। यही कारण हो सकता है कि अब अमेरिका क्रिप्टो माइनर्स के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। एक मीडिया रिपोर्ट बताती है कि देश में अरबों डॉलर की सैकड़ों से हजारों माइनिंग मशीनें स्थापित की जा रही है, जो इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड के जरिए बिजली ले रही हैं। जहां एक तरफ कई राज्य इस बिजनेस से वसूले जाने वाले टैक्स के जरिए मुनाफा कमाने पर फोकस कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर कुछ बिजली के उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं। माइनिंग बिजनेस से मुनाफा कमाने वाले राज्यों में सबसे आगे जॉर्जिया प्रतीत होता है।

Fortune की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि जॉर्जिया माइनर्स के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी Foundry, जो दुनिया के सबसे बड़े माइनिंग पूल Foundry USA को भी चलाती है, के डेटा का हवाला देते हुए रिपोर्ट बताती है कि जॉर्जिया में 31 जनवरी तक पूल के कुल प्रतिशत में से 34% से अधिक कंप्यूटिंग पावर का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले साल की तीसरी तिमाही से लगभग दोगुना है।

रिपोर्ट बताती है कि जॉर्जिया में बिजली की कम कीमतों और बड़ी मात्रा में परमाणु और सौर ऊर्जा की उपलब्धता के चलते इस राज्य ने माइनर्स को काफी आकर्षित किया है। ऐसा हो भी क्यों न, पिछले कुछ समय से कई एक्सपर्ट्स क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग को पर्यावरण के लिए खराब बताते आए हैं, और सस्ती और क्लीन एनर्जी माइनिंग कंपनियों को उनकी छवी रेगुलेटर्स के समाने टिकाऊ या उत्सर्जन मुक्त ब्रांड के रूप में दिखाने का मौका देगी। 

Geogia में रेगुलेटर्स ने भी माइनर्स को कानूनों से नहीं बांधा है। उन्होंने राज्य में माइनर्स को खास सोलर प्रोग्राम की ओर निर्देशित किया है, जो कंपनियों को अपने उत्सर्जन को रिन्यूएबल एनर्जी क्रेडिट में बदलने का मौका देता है। शायद यही वजह है कि Bitmain Technologies Ltd. ने सितंबर में घोषणा की थी कि कंपनी राज्य में 56,000 और माइनर्स ला रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »