Gap ने रिलीज़ किया अपना पहला NFT कलेक्शन, कीमत करीब 665 रुपये से शुरू

Gap के कॉमन एनएफटी को 13 जनवरी से Tezos के दो XTZ 2 के साथ खरीदने का मौका दिया जाएगा, जिनकी कीमत $9 या लगभग 665 रुपये होगी। निवेशक रेयर एनएफटी को 15 जनवरी से XTZ 6 ($26 या लगभग 1,922 रुपये) में खरीद सकेंगे।

Gap ने रिलीज़ किया अपना पहला NFT कलेक्शन, कीमत करीब 665 रुपये से शुरू

Gap ने NFT कलेक्शन के लिए न्यूयॉर्क बेस्ड आर्टिस्ट ब्रैंडन साइन्स (Brandon Sines) की मदद ली है

ख़ास बातें
  • Gap कपड़ों का एक इंटरनेशनल ब्रांड है
  • आर्टिस्ट Brandon Sines और ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Tezos से मिलाया हाथ
  • कॉमन, रेयर, एपिक और वन-ऑफ-ए-काइंड स्तरों में आते हैं NFT
विज्ञापन
Gap कपड़ों का एक इंटरनेशनल ब्रांड है, जिसने न्यूयॉर्क बेस्ड आर्टिस्ट ब्रैंडन साइन्स (Brandon Sines) और ओपन-सोर्स ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म तेजोस (Tezos) के सहयोग से नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस में एंट्री कर ली है। लोकप्रिय कार्टून Frank Ape बनाने वाले आर्टिस्ट साइन्स ने गैप के सिग्नेचर हुडी का कलेक्शन बनाया है। ये कलेक्टिबल्स कीमत और उपलब्धता के आधार चार स्तरों में आते हैं - कॉमन, रेयर, एपिक और वन-ऑफ-ए-काइंड। एपिक-लेवल के NFT को खरीदने वालों को एक खास फिज़िकल Gap x Frank Ape हुडी मिलेगी, जबकि कॉमन, रेयर NFT खरीदारों को एपिक एनएफटी को 'अनलॉक' करने का मौका मिलेगा।

Gap के कॉमन एनएफटी को 13 जनवरी से Tezos के दो XTZ 2 के साथ खरीदने का मौका दिया जाएगा, जिनकी कीमत $9 या लगभग 665 रुपये होगी। निवेशक रेयर एनएफटी को 15 जनवरी से XTZ 6 ($26 या लगभग 1,922 रुपये) में खरीद सकेंगे। एपिक एनएफटी 19 जनवरी से XTZ 100 ($436 या लगभग 32,234 रुपये) में उपलब्ध होंगे, जबकि वन-ऑफ-ए-काइंड एनएफटी की सेल 24 जनवरी से शुरू होगी।

Gap epic NFT के खरीदारों को एक स्पेशल GAP x Frank Ape हुडी भी मिलेगी, और गैप थ्रेड्स में एक गैमिफिकेशन मॉडल होगा जो कॉमन और रेयर एनएफटी के कलेक्टरों को एपिक एनएफटी खरीदने की क्षमता को "अनलॉक" करने में मदद करेगा।

गैप के अनुसार ग्राहकों को लिमिटेड एडिशन Epic NFT को अनलॉक करने के लिए चार कॉमन और दो रेयर एनएफटी के कलेक्शन को पूरा करना होगा। जो ग्राहक एपिक एनएफटी खरीदते हैं, वे ब्रैंडन साइन्स द्वारा डिज़ाइन किया गया एक हुडी रिडीम करने में सक्षम होंगे।

प्रेस रिलीज़ के जरिए कंपनी ने कहा है कि कंपनी इस तरफ अपना फोकस बढ़ाने की योजना बना रही है, और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनके ग्राहक इस डिजिटल हो रही दुनिया में कंपनी से कैसे जुड़ना चाहते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gap, Gap NFT, NFT, NFT Auction, NFT News
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »