GameStop ने लॉन्च किया Ethereum-बेस्ड NFT मार्केटप्लेस

इस मार्केटप्लेस पर Ethereum मेननेट के साथ ही लेयर 2 स्केलिंग सॉल्यूशन Loopring पर चलने वाले कई आर्टवर्क प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं

GameStop ने लॉन्च किया Ethereum-बेस्ड NFT मार्केटप्लेस

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ ही NFT की सेल्स भी घट रही है

ख़ास बातें
  • GameStop का लक्ष्य NFT गेमिंग में एक बड़ी फर्म बनने का है
  • मार्केटप्लेस के लॉन्च के मौके पर GameStop ने दो NFT पेश किए हैं
  • इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बावजूद इस सेगमेंट की कुछ फर्में अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो गेम रिटेलर GameStop ने अपने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस का बीटा एक्सेस शुरू किया है। इस फर्म ने हाल ही में Ethereum-बेस्ड NFT वॉलेट लॉन्च किया था। 

इस मार्केटप्लेस पर Ethereum मेननेट के साथ ही लेयर 2 स्केलिंग सॉल्यूशन Loopring पर चलने वाले कई आर्टवर्क प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। GameStop का लक्ष्य NFT गेमिंग में एक बड़ी फर्म बनने का है। इसमें NFT इंटरएक्टिव आइटम्स होते हैं जिनका इस्तेमाल गेम्स के अंदर किया जाता है। GameStop और Immutable X ने मार्केटप्लेस पर गेम डिवेलपर्स को लाने के लिए लगभग 10 करोड़ डॉलर का एक टोकन ग्रांट फंड लॉन्च किया है। इस पर लगभग 53,300 NFT और 236 NFT कलेक्शंस लिस्टेड हैं। हालांकि, GameStop की ओर से उसके प्लेटफॉर्म पर बने NFT के लिए ही सपोर्ट दिया जा रहा है। 

मार्केटप्लेस के लॉन्च के मौके पर GameStop ने दो NFT पेश किए हैं। पिछले कुछ महीनों में बहुत सी अन्य गेमिंग फर्मों ने भी NFT सेगमेंट में शुरुआत की है। हालांकि, GamesIndustry की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फर्म अपनी वर्कफोर्स को घटा रही है। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ ही NFT की सेल्स भी घट रही है। हाल ही में Mastercard ने कार्ड पेमेंट्स से NFT खरीदने की सुविधा का दायरा बढ़ाया था। इसके लिए मास्टरकार्ड ने मेटावर्स फर्म Sandbox, Immutable X, Spring और Nifty Gateway और कुछ अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप की है। 

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Gaming, Sales, Marketplace, Investors, NFT, developers, America, Scam
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »