FTX के प्रपोजल से फाइनेंशियल इंडस्ट्री को लग सकता है बड़ा झटका

FTX की योजना में ट्रेड्स को क्लीयर करने के लिए ब्रोकर्स के बजाय एल्गोरिद्म्स का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है

FTX के प्रपोजल से फाइनेंशियल इंडस्ट्री को लग सकता है बड़ा झटका

इस प्रपोजल को रेगुलेटर्स से स्वीकृति मिलने पर यह मॉडल अन्य एसेट्स के लिए भी लागू हो सकता है

ख़ास बातें
  • इससे FTX को कई मार्केट्स में दबदबा बनाने का मौका मिल सकता है
  • इनवेस्टर्स के लिए ट्रेड की कॉस्ट घट सकती है
  • एक्सचेंजों, बैंकों और इंटरमीडियरीज को नुकसान होने की आशंका है
विज्ञापन
क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने कस्टमर्स के क्रिप्टो डेरिवेटिव्स ट्रेड्स को एक्सचेंजों, बैंकों और फाइनेंशियल इंटरमीडियरीज को शामिल किए बिना पूरा करने का प्रपोजल दिया है। फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को आशंका है कि अगर इस प्रपोजल को रेगुलेटर्स से स्वीकृति मिलती है तो यह मॉडल अन्य एसेट्स के लिए भी लागू हो सकता है। 

FTX की योजना में ट्रेड्स को क्लीयर करने के लिए ब्रोकर्स के बजाय एल्गोरिद्म्स का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है। ट्रेड्स को क्लीयर करना एक महत्वपूर्ण प्रोसेस होता है जिससे सेलर को उसका फंड मिलना और बायर को उसकी ओर से खरीदए गए एसेट्स को मिलना पक्का किया जाता है। Morgan Stanley के लिए ट्रेडिंग सिस्टम बनाने वाले और अब क्रिप्टो फर्म CoinRoutes चला रहे David Weisberger ने कहा, "सामान्य मार्केट से स्ट्रक्चर में यह पिछले कई वर्षों में पहला बड़ा बदलाव हो सकता है। बदलाव से तनाव होता है।" FTX की योजना का विरोध करने वालों का कहना है कि इससे इनवेस्टर्स के लिए प्रोटेक्शन पर असर पड़ेगा। इससे ब्रोकर्स का काम छिन सकता है और मार्केट को नुकसान होने का रिस्क है। हालांकि, एक बड़ी आशंका यह है कि इससे FTX को ऑयल से लेकर गोल्ड तक के लिए मार्केट्स में दबदबा बनाने का मौका मिल सकता है। 

ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में इस योजना के बारे में पूछने पर FTX के को-फाउंडर और CEO Sam Bankman Fried ने कहा कि FTX रिटेल क्रिप्टो ट्रेड्स से जुड़ा है। हालांकि, इस प्रपोजल का कई एसेट क्लास के लिए इस्तेमाल हो सकता है। अगर  FTX के इस मॉडल का इस्तेमाल क्रिप्टो के अलावा अन्य एसेट्स के लिए होता है तो इससे डेरिवेटिव्स मार्केटप्लेस CME, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की कंपनी Intercontinental Exchange, अन्य एक्सचेंजों और इन प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेड्स को क्लीयर करने वाले बैंकों को नुकसान हो सकता है। 

ब्लूमबर्ग के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष CME का ट्रेडिंग और फ्यूचर्स ट्रेड को क्लीयर करने से रेवेन्यू 3.8 अरब डॉलर और Intercontinental Exchange का 2.4 अरब डॉलर था। FTX के इस प्रपोजल के कुछ समर्थक भी हैं। Nasdaq Inc. के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट Tal Cohen ने इसे एक बड़ा कदम बताया है। SkyBridge Capital के फाउंडर Anthony Scaramucci ने कहा कि बिचोलियों को हटाने की योजना से इनवेस्टर्स को कॉस्ट घटने का फायदा होगा और मार्केट अधिक एफिशिएंट बनेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, FTX, Derivatives, Proposal, Investors, Exchange, Trade, CME
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »