यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने दी क्रिप्टोकरेंसीज से वित्तीय स्थिरता को खतरे की चेतावनी

क्रिप्टोकरेंसीज में रिस्क लेने की क्षमता रखने वाले इनवेस्टर्स की दिलचस्पी अधिक होती है। कोरोना महामारी के दौरान इस मार्केट का साइज तेजी से बढ़ा था

यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने दी क्रिप्टोकरेंसीज से वित्तीय स्थिरता को खतरे की चेतावनी

क्रिप्टोकरेंसीज में रिस्क लेने की क्षमता रखने वाले इनवेस्टर्स की दिलचस्पी अधिक होती है

ख़ास बातें
  • कोरोना महामारी के दौरान इस मार्केट का साइज तेजी से बढ़ा था
  • इसमें इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने काफी फंड लगाया था
  • यूरोप में प्रत्येक 10 परिवारों में से एक के पास क्रिप्टोकरेंसी है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटर्स की ओर से आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसी कड़ी में यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने भी क्रिप्टो मार्केट को लेकर चेतावनी दी है। ECB का कहना है कि अगर यह सेगमेंट पिछले दो वर्षों में अपनी तेज ग्रोथ को बरकरार रखता है और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी फर्मों की इसमें हिस्सेदारी अधिक होती है तो यह वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा होगा।

क्रिप्टोकरेंसीज में रिस्क लेने की क्षमता रखने वाले इनवेस्टर्स की दिलचस्पी अधिक होती है। कोरोना महामारी के दौरान इस मार्केट का साइज तेजी से बढ़ा था। इसमें इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने काफी फंड लगाया था क्योंकि उनका मानना था कि बिटकॉइन इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज का काम कर सकता है और इससे अधिक रिटर्न मिलने की संभावना होती है। इंटरेस्ट रेट्स कम होने के कारण इन इनवेस्टर्स ने क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाई थी। पिछले वर्ष नवंबर में क्रिप्टो मार्केट ने लगभग तीन लाख करोड़ डॉलर का हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस घटकर आधे से कम हो गया है। इससे कुल क्रिप्टो मार्केट भी गिरकर लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर की रह गई है। 

ECB ने अपने फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिव्यू में कहा कि इस मार्केट में बैंकों और अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के बड़े स्तर पर शामिल होने से कैपिटल को रिस्क हो सकता है और यह इनवेस्टर्स के भरोसे, लेडिंग और फाइनेंशियल मार्केट्स के लिए नेगेटिव होगा। ECB ने बताया कि क्रिप्टो एक्सचेंज अधिक उधार के साथ ट्रेडिंग की सुविधा देते हैं। इस वजह से इनवेस्टर्स फंड उधार लेकर क्रिप्टोकरेंसीज में अधिक खरीदारी करते हैं। यह वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा रिस्क है। एक अनुमान के अनुसार, यूरोप में प्रत्येक 10 परिवारों में से एक के पास बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी है। ECB का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज से रिटेल इनवेस्टर्स को दूर रहना चाहिए।

इसके साथ ही ECB ने यूरोपियन यूनियन की अथॉरिटीज से क्रिप्टो एसेट्स पर नए रूल्स को जल्द स्वीकृति देने का निवेदन किया है। इन रूल्स को लेकर यूरोपियन यूनियन में सहमति नहीं है। इस वजह से इन्हें जल्द स्वीकृति मिलना मुश्किल है। इससे पहले भी कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चिंता जताई थी। भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग की थी। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि वह इस सेगमेंट पर पूरी तरह रोक नहीं लगाएगी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, ECB, Bitcoin, Risk, Markets, Exchange, Inflation, Rules, Investors
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »