OnePlus 8 Pro की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus ने OnePlus 8 Pro में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है।
OnePlus 8 Pro को सबसे सस्ते प्राइस में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन पर 40% के लगभग डिस्काउंट मिल रहा है। यह कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार रहा है। Flipkart पर फोन को MRP से बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 8 Pro में 4500mAh से बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 4 कैमरा वाला सेटअप दिया है। कहा गया है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का DSLR जैसा कैमरा मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर सबसे धांसू डील मिल रही है। आइए जानते हैं OnePlus 8 Pro पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में।
OnePlus 8 Pro को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 36,873 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 23 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है।
OnePlus 8 Pro की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2319 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 25 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 34,554 रुपये रह जाती है।
OnePlus 8 Pro फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम का विकल्प दिया गया है।
OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस से लैस है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। यह एफ/ 2.45 अपर्चर वाला कैमरा है।
OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.3x74.35x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत