बेंचमार्क लिस्टिंग बताती है कि फोन में 8GB रैम होगी।
Samsung Galaxy M47 जल्द ही मार्केट में Samsung Galaxy M44 का सक्सेसर बनकर लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy M47 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन होगा जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके लॉन्च का संकेत इसके हालिया बेंचमार्क लिस्टिंग से मिलता है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम चिपसेट का खुलासा हुआ है। फोन में Adreno 710 GPU देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके बारे में कई और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं कैसा होगा कोरियन कंपनी का नया फोन Samsung Galaxy M47 और इसके फीचर्स।
Samsung Galaxy M47 जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार हो सकता है। फोन इससे पहले आए Samsung Galaxy M44 का सक्सेसर हो सकता है। Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन को (via) गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यह SM-M476B मॉडल नम्बर के साथ देखा गया है। फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशंस का यहां से खुलासा होता है। गीकबेंच की बेंचमार्क लिस्टिंग बताती है कि फोन में 8GB रैम होगी। यह Qualcomm के Snapdragon 6 Gen 3 चिप के साथ लॉन्च होने वाला है।
फोन के प्रोसेसर Snapdragon 6 Gen 3 में चार परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं जो 2.40GHz क्लॉक स्पीड के साथ आते हैं। इसमें चार एफिशिएंसी कोर मिलते हैं जो 1.80GHz के साथ आते हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 710 GPU बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। फोन को इससे पहले IMEI लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है।
.
Galaxy M47 में Super AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 5G कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। यह फोन बड़ी बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि कंपनी इसे 6000mAh तक बैटरी के साथ मार्केट में उतार सकती है। Galaxy M44 से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस इसमें मिलने वाले हैं। जिसमें कि 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में सेकंडरी सेंसर्स भी मौजूद हैं। यह 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस