• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

दावा है कि जूम शॉट्स में भी यह बेहतरीन क्वालिटी फोटो दे सकता है।

iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: iQOO

iQOO 15T में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • फोन में Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट दिया गया है।
  • फोन का एक और बड़ा व हाइलाइट फीचर इसकी 8000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन

iQOO 15T का लॉन्च 20 मई के लिए निर्धारित है। फोन कंपनी का फ्लैगशिप हैंडसेट होने वाला है जिसमें 8000mAh की धांसू बैटरी होगी। यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस बताया गया है। इसके अलावा लॉन्च से पहले इसके कई और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। फोन में दमदार चिपसेट बताया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह कंपनी का परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन होने वाला है। इसमें दमदार गेमिंग देखने को मिलेगी और ऐसे खास फीचर से लैस होगा जिससे कि इसमें गेमिंग के दौरान हीटिंग भी कम होगी। आइए जानते हैं iQOO 15T के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

iQOO 15T का लॉन्च 20 मई को होने जा रहा है। कंपनी घरेलू मार्केट में इसे पेश करने वाली है। इस फोन के खास फीचर्स का खुलासा कंपनी लॉन्च से पहले कर चुकी है। फोन में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट दिया गया है जो कि बेहतर गेमिंग के लिए इस्तेमाल होगा। फोन में Q3 e-sports चिप दी गई है जो 2K सुपर रिजॉल्यूशन दे सकती है और कुछ जगहों पर 2K के साथ 144fps की गेमिंग डिलीवर कर सकती है। 

फोन का एक और बड़ा व हाइलाइट फीचर इसकी 8000mAh की बैटरी है। यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है जिससे फोन में गेमिंग और चार्जिंग के दौरान बहुत कम हीट देखने को मिलेगी। फोन में 200 मेगापिक्सल का बड़ा सेंसर मेन कैमरा के अंदर मिलने वाला है। दावा है कि जूम शॉट्स में भी यह बेहतरीन क्वालिटी फोटो दे सकता है। 

iQOO 15T में 4x लॉसलैस जूम फीचर होगा जिसकी मदद से यह लॉन्ग और शॉर्ट डिस्टेंस में भी क्लियर शॉट्स ले पाएगा। फोन में फुल फोकल लेंथ पोर्ट्रेट फोटोग्राफी सपोर्ट होगा। साथ ही इसमें AI पावर्ड इमेजिंग टूल भी मौजूद होंगे। 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है जिस पर OriginOS 6 की स्किन होगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQOO 15T Features, iQOO 15T Specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »