रूस को लगा झटका, क्रिप्टो पेमेंट्स पर EU ने लगाया बैन

EU के रेगुलेटर्स का कहना है कि रूस के खिलाफ इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की सेना और इंडस्ट्री को महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की सप्लाई रोकना है

रूस को लगा झटका, क्रिप्टो पेमेंट्स पर EU ने लगाया बैन

यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस पर बहुत से देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं

ख़ास बातें
  • इसका उद्देश्य रूस की सेना को महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की सप्लाई रोकना है
  • हाल ही में रूस के लोगों को विदेश में क्रिप्टो पेमेंट की अनुमति मिली थी
  • यूक्रेन को बहुत से देश सैन्य और वित्तीय मदद दे रहे हैं
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण बहुत से देशों पर असर पड़ रहा है। यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस पर बहुत से देशों ने प्रतिबंध भी लगाए हैं। यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी इसी कड़ी में रूस से जुड़ी सभी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। 

EU की ओर से की गई एक पोस्ट में बताया गया है, "क्रिप्टो एसेट्स पर मौजूदा बंदिशों को कड़ा किया गया है और रूस से जुड़े सभी क्रिप्टो वॉलेट्स, एकाउंट्स और कस्टडी सर्विसेज पर बैन लगाया गया है। इसके लिए रकम की कोई लिमिट नहीं होगी।" EU के रेगुलेटर्स का कहना है कि रूस के खिलाफ इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की सेना और इंडस्ट्री को महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की सप्लाई रोकना है। हाल ही में रूस की सरकार ने विदेश में पेमेंट्स के लिए वर्चुअल डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। पिछले महीने रूस के डिप्टी फाइनेंस मिनिस्टर Alexei Moiseev ने कहा था कि सेंट्रल बैंक ने देश के लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर विदेश से पेमेंट्स लेने और भेजने की अनुमति पर सहमति दी है। 

Moiseev का कहना था, "सेंट्रल बैंक के साथ हमारी एक बिल पर सहमति बनी है। इसमें बताया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी को कैसे खरीदना है, इसे कैसे खरीदा जा सकता है और इसे विदेश में पेमेंट्स के लिए इसका कैसे इस्तेमाल हो सकता है।" इससे पहले जुलाई में रूस की फाइनेंशियल मॉनिटरिंग एजेंसी Rosfinmonitoring ने बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है। इससे देश के लोगों को वित्तीय जोखिमों से बचाने में मदद मिलेगी। हाल ही में रूस की Roskomnadzo मीडिया मॉनिटरिंग एजेंसी ने आरोप लगाया था कि OKX क्रिप्टो एक्सचेंज गलत वित्तीय जानकारी फैला रहा है और इससे लोगों को वित्तीय नुकसान हो सकता है।

यूक्रेन को इस युद्ध में अमेरिका सहित बहुत से देशों से मदद मिल रही है। उसकी कुछ एजेंसियों को क्रिप्टोकरेंसीज के तौर पर विदेश से वित्तीय मदद भी दी जा रही है। यूक्रेन को युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है। उसने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए नाटो में शामिल देशों से हथियारों के साथ ही वित्तीय मदद भी मांगी है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Russia, Ban, EU, Payments, NATO, weapons, Ukraine, Payment, Limit, America

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »