रूस-यूक्रेन संकट से बढ़ सकता है क्रिप्टो का इस्तेमाल, Ethereum के को-फाउंडर की राय

Lubin ने कहा कि यूक्रेन के लिए क्रिप्टो ने जो भूमिका निभाई है वह क्रिप्टो इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण मोड़ है

रूस-यूक्रेन संकट से बढ़ सकता है क्रिप्टो का इस्तेमाल, Ethereum के को-फाउंडर की राय

क्रिप्टो को यूक्रेन के बेहतर हथियारों में से एक के तौर पर देखा जा सकता है

ख़ास बातें
  • यूक्रेन संकट क्रिप्टो इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण मोड़ है
  • क्रिप्टोकरंसीज से कम शक्तिशाली देश सशक्त बन सकते हैं
  • Lubin ने इस सेगमेंट को लेकर कदम पीछे खींचने पर अमेरिकी सरकार की निंदा की
विज्ञापन
क्रिप्टोकरंसी Ethereum के को-फाउंडर Joseph Lubin ने रूस-यूक्रेन संकट में क्रिप्टोकरंसीज की महत्वपूर्ण भूमिका को माना है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ क्रिप्टो को यूक्रेन के बेहतर हथियारों में से एक के तौर पर देखा जा सकता है। Lubin का मानना है कि इस संकट से क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल बढ़ सकता है।

ब्लॉकचेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी ConsenSys के फाउंडर Lubin ने बताया कि यूक्रेन की सरकार को अभी तक क्रिप्टोकरंसीज में डोनेशन के तौर पर 6 करोड़ डॉलर से अधिक (लगभग 458 करोड़ रुपये) मिले हैं। बहुत से लोग क्रिप्टोकरंसीज को एक फाइनेंशियल और मॉनेटरी टूल मानते हैं लेकिन Lubin ने कहा कि यह एक प्रकार का हथियार है जिससे कम ताकतवर देश सशक्त बन सकते हैं। उनका कहना था, "यूक्रेन और बहुत से अन्य देशों को इस शक्तिशाली टूल और हथियार का इस्तेमाल करना होगा। कोई भी हथियार नहीं चाहता लेकिन आपको अपने पड़ोसियों की तरह शक्तिशाली हथियारों के साथ सक्षम बनना होगा।"

Lubin ने Decrypt के चीफ एडिटर, Dan Roberts के साथ बातचीत में कहा कि यूक्रेन के लिए क्रिप्टो ने जो भूमिका निभाई है वह क्रिप्टो इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। इससे क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल बढ़ सकता है। उनका कहना था, "हमारी इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी क्योंकि यह स्पष्ट है कि हमारी टेक्नोलॉजी शक्तिशाली है और इसे रोका नहीं जा सकता।" क्रिप्टोकरंसीज को स्वीकार करने वाले देशों के लिए सम्मान जताते हुए Lubin ने इस सेगमेंट को लेकर कदम पीछे खींचने पर अमेरिकी सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले सप्ताह जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं वह एक तरह का मजाक है। 

डिजिटल एसेट्स पर एग्जिक्यूटिव ऑर्डर में फेडरल रिजर्व से इस पर विचार करने को कहा गया है कि उसे अपनी डिजिटल करंसी जारी करनी चाहिए या नहीं। इसमें ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों के क्रिप्टोकरंसीज के फाइनेंशियल सिस्टम और सिक्योरिटी पर असर की स्टडी करना भी शामिल है। क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर कई देशों में कानून बनाने की भी मांग हो रही है। हाल के महीनों में इस सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। रेगुलेटर्स का कहना है कि क्रिप्टोकरंसी ट्रांजैक्शंस के लिए स्क्रीनिंग को बढ़ाने की जरूरत है। क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होने के कारण कुछ चीन सहित कुछ देशों में इस पर रोक लगा दी है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ether, Crypto, Russia, Crisis, Investors, America, Bitcoin, Industry
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »