Samsung ने एक चिंताजनक अनुमान लगाया है। कंपनी ने कहा है कि 2027 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि के दाम काफी ज्यादा बढ़ने वाले हैं। अभी डिवाइसेज की कीमतों में कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं। उल्टा, डिवाइसेज और ज्यादा महंगे होने वाले हैं। Samsung दुनिया की सबसे बड़ी मैमोरी चिप मेकर है और कंपनी ने 2027 के लिए खराब स्थिति का अनुमान लगाया है।
Meta और Microsoft जैसी कंपनियां 20 हजार से ज्यादा नई छंटनियां करने वाली हैं। टेक कंपनियां लगातार AI में निवेश को बढ़ा रही हैं और वर्कफोर्स को घटा रही हैं। ये छंटनियां इसी हफ्ते में होने की संभावना है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट जैसी स्थिति के आसार हैं। वहीं, भारत में भी लोग कई शहरों में LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें एक ऐसा चूल्हा दिखाया गया है जो बिजली को ही आग की लपटों में बदल देता है।
बीते कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें कई हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। छोटी-बड़ी सभी कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। चाहे नया लॉन्च हो या पुराना मॉडल, फ्लैगशिप हो या मिडरेंज या लो-बजट फोन, मोबाइल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिनों तक इंतजार करना होगा। सरकार ने गैस बूकिंग में न्यूनतम समय सीमा 25 दिनों की कर दी है। यानी कि अगर आपके घर की गैस की खपत ज्यादा है तो हो सकता है कि आपका सिलेंडर खत्म हो जाए और गैस न मिल पाए।। अगर आपको भी ऐसा ही डर सता रहा है तो हम आपको ऑनलाइन मिलने वाले बेस्ट स्मार्ट कूकर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बिना गैस इस्तेमाल किया जा सकता है।
अमेरिका की मशहूर स्पेस एजेंसी NASA को भी अब सरकारी बजट फ्रीज का झटका लग गया है। एजेंसी ने अपनी वेबसाइट और पब्लिक कम्युनिकेशन को फिलहाल बंद कर दिया है। मतलब अब NASA की वेबसाइट पर कोई नया अपडेट, प्रेस रिलीज या पब्लिक नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा, जब तक कि अमेरिका की सरकार नया बजट पास नहीं कर देती। हालांकि एजेंसी के महत्वपूर्ण मिशन और सेफ्टी ऑपरेशंस जारी हैं।
भारत और पाकिस्तान के कई शहर इस समय जहरीले और खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान ने इससे निपटने के लिए आर्टिफिशियल रेन का सहारा लिया है। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार ने स्मॉग को हेल्थ क्राइसेस (health crisis) घोषित किया। इसके बाद तमाम शहरों में कृत्रिम बारिश कराई गई। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि बारिश के बाद वायु गुणवत्ता (Air Quality) में सुधार आया है।
Paytm Payments Bank के वॉलेट सर्विस, FASTags, और NCMC कार्ड बैलेंस खत्म होने तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन 15 मार्च के बाद इनमें टॉपअप रीचार्ज नहीं करवाया जा सकेगा।
लोगों के मन में बहुत सारे सवाल और चिंताएं हैं। इसको देखते हुए रिजर्व बैंक अगले हफ्ते एक विस्तृत FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) लेकर आएगा, जिससे चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।
29 फरवरी के बाद, किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड कार्ड, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आदि में डिपोजिट, क्रेडिट लेनदेन, टॉप-अप या निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अकेले दिसंबर की बात करें, तो पाकिस्तान ने ट्रांसपोर्ट में 140.7 मिलियन अमेरिकी डालर का आयान किया है, जिसमें से 47.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर कारों के आयात पर, 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार्ट्स पर, 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मोटरसाइकिलों के आयात पर खर्च किए गए हैं।